नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की भव्यता देख भावुक हुई दीपिका पादुकोण, कहा ये सब मेरे साथ पहली बार हुआ

इन दिनों देश में अगर सबसे बड़ी कोई खबर है तो वह है मुकेश अंबानी कल्चरल इवेंट की। इस इवेंट ने देशभर की सुर्खियां बटोरी हुई है। इस इवेंट के दौरान बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के तमाम बड़े बड़े सितारों ने इसमें शिरकत की थी। इसी दौरान इवेंट में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। अब इस शानदार इवेंट को लेकर दोनों ही पति पत्नी ने अपने अनुभव को शेयर किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह इस इवेंट के दौरान किस वजह से इमोशनल हो गई थी। देश और दुनिया के बड़े-बड़े कलाकारों के बीच इस कल्चरल इवेंट में जब यह दोनों पति-पत्नी पहुंचे तो इनका काफी जोरदार तरीके से स्वागत किया गया था।

इस इवेंट के दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का काफी ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला दोनों ही पति पत्नी ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए और दोनों ने ही अपने फैशन से सभी को इंप्रेस कर दिया। इस दौरान दीपिका ने रेड कारपेट की मेजबानी कर रही अभिनेत्री अनुषा दांडेकर को बताया कि, ”इवेंट वाकई वर्ल्ड क्लास था।” उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा अनुभव था जो मैंने पहले कभी नहीं किया था। इस इवेंट के दौरान कई ऐसे पल आए जब हमारे आंसू निकले और कई ऐसे लम्हे थे जब हमारे रोंगटे खड़े हो गए थे। इसे देखकर सच में दिमाग सुन्न पड़ गया था। सिर्फ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ही नहीं बल्कि अभिनेता रणवीर सिंह ने भी इसे लेकर अपना अनुभव शेयर किया था। उन्होंने कहा कि ऐसा थिएटर मैंने पहले कभी नहीं देखा। इसकी साउंड क्वालिटी इतनी अच्छी थी कि इससे पहले ऐसी क्वालिटी कभी महसूस ही नहीं की।

इसके बाद अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि वह हर एक ड्रम्बीट को महसूस कर रहे थे और यह सच में हैरान कर देने वाला था। उन्होंने कहा कि यह देखने के बाद खुद के भारतीय होने पर काफी गर्व होता है। आपको बता दें कि इस इवेंट के दूसरे दिन अभिनेता रणवीर सिंह ने स्टेज पर दमदार परफॉर्मेंस दी थी। स्टेज पर इस अभिनेता ने प्रियंका चोपड़ा शाहरुख खान और वरुण धवन के साथ कई सुपरहिट गानों पर कदम से कदम मिलाय। और दर्शकों की तालियां बटोरी थी। इस इवेंट में शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन,सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह, ऋतिक रोशन, सबा आज़ाद, कृति सनोन, मनीष मल्होत्रा, जैकी भगनानी, गौरी खान सुहाना और आर्यन के साथ, काजोल बेटी न्यासा के साथ, भूमि पेडनेकर, सारा अली खान, ख़ुशी कपूर, शनाया कपूर सहित अन्य सितारों ने शिरकत की थी।

काम के बारे में बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म सर्कस में देखा गया था। रणवीर सिंह की यह फिल्म फिल्म सुपर फ्लॉप हुई थी। इसके बाद उन्हें फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ रोजी और रानी की प्रेम कहानी पर शूट करते हुए देखा जा रहा है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली है। यह फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।