9 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 7 राशि वालों को होगी रुके धन की प्राप्ति, बेहद शुभ रहेगा दिन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। रचनात्मक कार्य को बल मिलेगा और व्यवसाय में आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं, जो आपको खुशी देंगी। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। जो व्यक्ति करियर को लेकर कुछ परेशान चल रहे थे, तो आपका मित्र आपको व्यापार करने की सलाह दे सकते हैं। कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी ख्याति चारों तरफ फैलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण कार्य बहुत सोच विचार कर करना होगा अन्यथा परेशानी हो सकती है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आप संतान से संबंधित कुछ मामलों में धैर्य बनाए रखें, नहीं तो आपका कोई आपसी लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन ना करें क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आर्थिक चिंता खत्म होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा और कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन करके अपना और परिवार के सदस्यों का नाम रोशन करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी लेकिन आप अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें जनसमर्थन के कार्यों से पूरा लाभ मिलेगा। आप भगवान के प्रति आस्था और विश्वास रखेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज धन के मामले में दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। अचानक छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से कामकाज की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कुछ दिन और मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही उन्हें इसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आप अपने परिजनों से कोई सीख लेकर आगे बढ़ेंगे, जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। आपको लोगों की परवाह किए बिना आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आप उनकी परवाह ही करते रह जाएंगे। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर पहचान कर उन पर अमल कीजिए, तभी आप अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण खुश रहेंगे और इधर उधर के लोगों की बिल्कुल परवाह नहीं करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने सभी कामों पर पूरा ध्यान लगाएंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बढ़िया नतीजा मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप नौकरी में अपने जरूरी कामों को समय से पूरा कर लेंगे और इससे अधिकारी भी आपकी तारीफ करते हुए नजर आएंगे। आपको अपने सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने की जरूरत है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहने की वजह से प्रत्येक कार्य को हाथ में, तो लेंगे लेकिन इससे आप किसी को भी समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे इसलिए अपने जरूरी कार्य को प्राथमिकता दीजिए। घर परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बनेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। अगर कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो वह भी सुलझ सकता है। आप अपने सभी जरूरी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके लिए वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। घर की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन आपको फिजूलखर्ची पर कंट्रोल की जरूरत है, जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। विदेश में व्यापार करने वाले व्यक्तियों का दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। शादीशुदा लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप घर के रखरखाव आदि के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आपको काफी धन खर्च करना होगा। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।