9 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज इन 6 राशि वालों के लिए दिन होगा मंगलकारी, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज व्यापार करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। व्यापार में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में अपने अधिकारियों का दिल जीतना होगा, इसलिए आपको कठिन मेहनत करने की जरूरत है, तभी आप किसी अच्छे पद की प्राप्ति कर सकते हैं। रोजगार की तलाश में इधर-उधर जो व्यक्ति भटक रहे हैं, उन्हें अभी कुछ और समय परेशान रहना पड़ सकता है। घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप परिवार में किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए चर्चा में शामिल होंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपकी मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी से आज कोई गिफ्ट मिल सकता है, जिसे देखकर आप बहुत प्रसन्न होंगे। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है, जो उनके लिए बेहतर साबित होगी। कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। माता जी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी किसी पिछली की हुई गलती के लिए आज आपके मन में डर बना रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे और लाभ भी अच्छा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। दूरसंचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज बिजनेस करने वाले लोगों को काफी सावधान रहना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो जरूर करें। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होने के योग बने हुए हैं। जो व्यक्ति विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपने जरूरी कामों पर अधिक ध्यान देना होगा, जरा सी लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। अगर भाई बहनों से संबंधों में कोई दरार चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। कारोबार कर रहे व्यक्ति आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार में लाभदायक समझौता हो सकता है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा और छोटे बच्चे भी आज मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। दान पुण्य के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति किसी नए कार्यक्रम की शुरुआत कर सकते हैं। आज मान-सम्मान बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। अपनी कुछ पुरानी योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे और अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है। विद्यार्थियों ने यदि पहले किसी परीक्षा को दिया था, तो वह उसके परिणाम के आने से प्रसन्न रहेंगे। आपका रुका हुआ कोई काम पूरा हो जाएगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे और आपके प्रमोशन की बात भी चल सकती है।