जोक्स : टीचर- बच्चों बताओ घर घर में शौचालय बनवाने के किया क्या फायदा होते है..? पप्पू – पहला तो..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

 

टीचर : रंजन, गंगा नदी कहां बहती है?
रंजन : जमीन पर.
टीचर : नक्शे में बताओ, कहां बहती है?
रंजन : नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा.
(फिर आया उड़ता हुआ टीचर का चप्पल)

एक दिन पप्पू की बीवी ने उसके फेसबुक प्रोफाइल की जांच पड़ताल की
बीवी गुस्से में पप्पू से बोली-
तुम विदेशी लड़कियों से चैटिंग क्यों करते हो?
पप्पू ने उसे समझाते हुए कहा-अरे पगली, मैं तो अंतरराष्ट्रीय संबंध
सुधारने में मोदी जी की मदद कर रहा हूं.
उस दिन के बाद से पप्पू की बीवी बड़े शान से अपने पड़ोसियों को यह बात बताती है….

 

लड़का: तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की: ओह जानू।
लड़का: तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की: सच में?लड़का: हां।
लड़की: और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का: मज़ाक।

 

पति सोफे पर सो रहा था…पत्नी ने पति को सर पे डंडा मारा
पति… क्यों मारा यार!, पत्नी… तुम्हारे पॉकेट से एक पर्ची मिली जिसपर ‘जूली’ लिखा था
पति… अरे यार वो रेस की घोड़ी है पिछले सन्डे रेस खेलने गया था।
पत्नी… सॉरी।
चार दिन बाद जब पति घर में घुसा… तो भड़ से फिर से डंडा पड़ा
पति… अब क्यों मारा !!!पत्नी… घोड़ी का फोन आया था

 

एक जमाना था जब प्यार में लोग अमर होते थे…
फिर समय आया लोग प्यार हो जाते थे…
अब तो समय वो है,
जब प्यार में लोग…
तोतले हो जाते हैं…
‘अले मेला बाबू… गुच्छा हो गया’..!!

पति – आज खाने में क्या बना रही हो?
पत्नी – आलू की सब्जी बना रही हूं!
पर मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि,आलू अभी तक पके क्यों नहीं!
पति – तो तुम ऐसा क्यों नहीं करती!
पत्नी – क्या करूं?
पति – तुम थोड़ी देर आलू से बातें करके देखो,शायद पक जाए…!!

पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था…
‘पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में…
आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में…’
रसोई में से बीवी की आवाज आई-
घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है…!!!

 

शर्मा जी के सर में बहुत दर्द था।
शर्मा जी डॉक्टर के पास गये, और डॉक्टर से कोई अच्छी दवाई देने को कहा।
डॉक्टर बोला :-शर्मा जी इस समय आपको आराम की सबसे अधिक जरुरत हैं।
मैं आपको नींद की कुछ गोलियाँ दे रहा हुँ।
इन्हे रात को अपनी पत्नी को खिला के सोना।

 

कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने संता और बंता से एक सवाल पूछा।
सवाल था :-
अगर 8 का आधा कर दिया जाये तो क्या बचता हैं ?
संता बोला :- 4
बंता बोला :- गलत जबाब हैं, 4 नहीं बचता।

अमिताभ बच्चन बोले :- फिर क्या बचता हैं ?
बंता बोला :- 8 को vertically काटने पर 3 बचता हैं,
और horizontally काटने पर 0 बचता हैं।
अमिताभ बच्चन बेहोश

संता ने बोला बंता से :- ये LIC वाले बड़े कमाल के लोग होते हैं।
बंता ने पूछा :- कैसे ?
संता बोला :- कमीने दूसरों की बीबी के पास बैठकर,
उन्हें उनके पति के मरने के बाद होने वाले फायदे समझाते हैं।