बिना पैरों के छोटी सी बच्ची ने किया शानदार डांस, वीडियो देख मोटीवेट हो रहे यूजर्स

इंटरनेट की दुनिया में वीडियोस की भरमार है। कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ वीडियो लोगों को भावुक भी कर देते हैं। वहीं अक्सर कई वीडियोस ऐसे भी सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं इस संसार में बहुत से लोग रहते हैं और सभी का जीवन अलग-अलग व्यतीत होता है। ज्यादातर लोगों को अपने जीवन में किसी ना किसी चीज की कमी को लेकर शिकायत जरूर रहती है।

ऐसी स्थिति में वह शारीरिक रूप से सक्षम होने के बाद भी किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं हो पाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने जीवन की हर समस्या से लड़ते हुए कुछ ऐसा कर दिखाते हैं, जो जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसे लोग मिसाल कायम करते हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में हमें कई मोटीवेशनल वीडियो भी देखने को मिलते रहते हैं, जो समय समय पर यूजर्स को प्रोत्साहित करते रहते हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छोटी सी बच्ची सभी को अपने हौसलें से उड़ान देती नजर आ रही है। यह लड़की दोनों पैरों और हाथ से दिव्यांग है। लेकिन इसके बावजूद भी उसने अपनी दिव्यांगता को अपने सपनों की उड़ान के बीच कभी आने नहीं दिया।

दिव्यांग लड़की ने कायम की मिसाल

दरअसल, वीडियो में जो बच्ची नजर आ रही है उसका नाम दुर्गा बताया जा रहा है, जो मध्यप्रदेश के बुरहानपुर की है। दुर्गा बुरहानपुर में नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि यह छोटी सी बच्ची दुर्गा स्टेज पर डांस परफॉर्म करती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान वह दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद भी बहुत अच्छे तरीके से परफॉर्म करती हुई नजर आ रही है।

वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि इस बच्ची के हाथ भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग रहते हैं, जो ऐसी हालत में अपनी शारीरिक कमी की वजह से अपने सपनों को त्याग देते हैं। लेकिन उन सभी लोगों के लिए दुर्गा ने मिसाल कायम की है।

वीडियो ने लोगों को किया मोटीवेट


आपको बता दें कि दुर्गा के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही लिखा गया है “उड़ान के लिए पंख नहीं हौसला चाहिए… बिना पैरों के डांस कर रही बुरहानपुर की छोटी सी बच्ची…” दुर्गा के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों यूजर्स को हौसलों की उड़ान देता हुआ नजर आ रहा है।

इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरत में पड़ गया है और यही कह रहा है कि “मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।” इस वीडियो को देखकर यूजर्स मोटिवेट हो रहे हैं और इस वीडियो को लगातार अपने अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर रहे हैं। यह वीडियो हर किसी को मोटिवेट कर रहा है।