10 दिसंबर 2021 राशिफल: आज इन 2 राशियों को कामकाज में हाथ लगेगी निराशा, बाकियों का भी जानिए हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। साझेदारी में कोई भी काम शुरू करने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। घर का माहौल सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका कोई जरुरी कार्य पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा कर सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से हर्षवर्धन समाचार मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज में निराशा हाथ लग सकती है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से परेशान हो सकते हैं। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। भाई बहनों के सहयोग से आपका अधूरा काम पूरा होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दीबाजी से कदम उठाना ठीक नहीं है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन हंसी खुशी व्यतीत होगा। परिवार की चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिनकी मदद से आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। धन संबंधित मामलों में काफी सतर्क रहना होगा क्योंकि धन हानि होने की आशंका बन रही है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में भूलकर भी ना करें अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है। विद्यार्थियों को किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की मदद से आपका अधूरा काम पूरा होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो अच्छा फायदा देगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको धन से जुड़े हुए मामले पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको आर्थिक मामलों में अच्छा फायदा मिल सकता है। पुराने किए गए निवेश से बेहतर लाभ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा हो सकता है। साझेदारी में अगर आप कोई काम करने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन ठीक है। आपको इसका अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। करियर के बारे में गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। किसी भी कार्य को करने में आप जल्दीबाजी ना करें। घर की आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी। व्यापार या नौकरी में पूर्व में की गई मेहनत का आज फल मिल सकता है। प्रेम मामलों के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है।