10 मई 2022 राशिफल: आज इन 7 राशियों के साथ रहेगी किस्मत, जॉब में मिलेगी तरक्की, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 मई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जो आपके फेवर में रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। आप किसी नए कोर्स में एडमिशन लेने का मन बना सकते हैं। अचानक से कोई सोर्स ऑफ इनकम जनरेट होगा, जिससे आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी, जिससे आपके सभी जरूरी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। करियर में कुछ अच्छा होने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आर्थिक दृष्टि से आपका दिन मजबूत नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं, इससे आपके रिश्तो में और मधुरता बढ़ेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपकी रुचि सामाजिक कार्य में अधिक रहेगी। किसी दोस्त से आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, जिसमें आप आगे की प्लानिंग करेंगे। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी काबिलियत से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। थोड़ी मेहनत में अधिक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पैसों से जुड़े हुए फैसले सोच-समझकर लेना चाहिए। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का दिन सामान्य रहेगा। आपको कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। शिक्षकों की मदद से शिक्षा संबंधित परेशानियां आज दूर होंगी। आज आप किसी को भी पैसे उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। जो व्यक्ति व्यापार से जुड़े हुए हैं, उनको अचानक धन लाभ होने के योग हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता हासिल होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिसकी वजह से परिवार में सबके चेहरे खिल उठेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। खास व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। अचानक नए स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, आपसी विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कुछ पुरानी बातों को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। शादीशुदा व्यक्तियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप व्यस्त हो जाएंगे। कार्यस्थल में काम का बोझ अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपको अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। नए नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकता है। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने किसी काम को नए तरीके से करने के बारे में सोच विचार करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन ठीक नजर आ रहा है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने सोचे हुए कामों को आसानी से पूरे करेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। आपके कार्यों से सीनियर्स काफी खुश रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अगर आज नौकरी की तलाश में हैं, तो आज वह तलाश पूरी हो जाएगी। अपने कार्यक्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए आज किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। घरवालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने थोड़ी चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन आप किसी सहकर्मी की मदद से उसे पूरा करने में सफल हो जाएंगे। आप जीवनसाथी से कोई बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आप अपने भविष्य के बारे में घरवालों से विचार-विमर्श कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें भाइयों की पूरी मदद मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको धन लाभ मिलने के योग हैं। जॉब में तरक्की मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी खास से आपको उम्मीद से अधिक फायदा हो सकता है। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े बुजुर्गों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का आज का दिन खास नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने की आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपके सकारात्मक व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। घरवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आपको कोई नया काम सीखने को मिलेगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बना कर रखना चाहिए। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जाएगा।