14 जनवरी 2022 राशिफल: आज मकर संक्रान्ति वाले दिन इन 3 राशि वालों की बदलेगी किस्मत, हर काम में मिलेगा मन मुताबिक फायदा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 14 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नहीं नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनके लिए अभी पुरानी नौकरी पर ही टिके रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिल सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। भाई बहनों से किसी बात को लेकर अगर मनमुटाव चल रहा है तो वह दूर हो सकता है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो सकता है। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलने की उम्मीद है। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अपने कार्यों में मन मुताबिक फायदा मिलने की उम्मीद है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलने की संभावना है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। व्यापार में चल रही बाधा खत्म हो सकती है। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दूसरों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है लेकिन किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। किस्मत पूरा साथ देगी। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप कोई बड़ा निवेश करने का सोच विचार कर सकते हैं परंतु घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूरी लीजिए इससे आपको फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अच्छा रहेगा, भविष्य में आपको बहुत तरक्की देगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी लेकिन आप बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। किसी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक कामयाबी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन छात्रों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। शिक्षा में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का अंत हो सकता है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कठिन रहेगा। माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। भाई बहनों की मदद से किसी जरूरी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। आप व्यापार में कुछ नया बदलाव करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता आ सकता है।