15 सितंबर 2021 राशिफल: आज 5 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे श्री गणेश, कम मेहनत में मिलेगी अधिक सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 15 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतर नजर आ रहा है। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने अच्छे स्वभाव से दुश्मनों को भी दोस्त बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। व्यापार में कुछ नया बदलाव करेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धर्म के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कीजिए। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी विचलित हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की सफलता से आपको खुशी मिलेगी। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। आज आपको किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज नए नए कामों में रुचि बढ़ सकती है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको फायदा मिलेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके जरूरी काम में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है। आप अपने किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। अजनबी व्यक्तियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आपने कहीं पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है। खास व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पुराने दोस्तों से मिलने का संयोग बन सकता है। कुछ जरूरी कामों को लेकर आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों से लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। पुराने रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। बच्चों की गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घर परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को उन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। खास व्यक्तियों के मार्गदर्शन से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन संपत्ति के मामले में आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो सोच विचार जरूर करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। काफी लंबे समय से मन में चल रही परेशानी दूर हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके निभाएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज कार्यालय में लाभ मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कुछ मामलों में आपको फैसला लेने में दिक्कत हो सकती है। विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लेना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापार में चल रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है। अचानक कोई बड़ा फायदा मिलने की संभावना है।