16 दिसंबर 2021 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें सभी राशियों का हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। भविष्य के लिए धन एकत्रित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सहकर्मियों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। कठिन विषयों पर अधिक ध्यान दीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पुराने किए गए कामों का अच्छा फल मिल सकता है। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। काफी लंबे समय से अगर कोई सरकारी कामकाज अटका हुआ है, तो वह पूरा होगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी कठिन रहने वाला है। धन से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। मानसिक चिंता से छुटकारा मिल सकता है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। अगर आप पैसों का उधार लेन-देन कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती होगी परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिलने की आशंका नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे होंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर छोटी-छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच विचार करने की आवश्यकता है। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में थोड़ा संभलकर रहें क्योंकि कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए, किसी भी मामले को ठंडे दिमाग से बैठकर सुलझाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप सकारात्मक रहकर कार्य करेंगे, तो इससे आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार वाले आपका सपोर्ट कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें, इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। घर-परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। युवाओं को कैरियर को लेकर मेहनत और प्रयास बढ़ाने की आवश्यकता है। छोटे बच्चों के खेलते समय सावधान रहें, गिरपर चोट लगने की आशंका बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए बेहतर साबित होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन किसी बात को लेकर काफी परेशान रहेगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दीजिए। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बाद आपको सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। घरेलू खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।