2 फरवरी 2022 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त फायदा, किस्मत रहेगी पूरी मेहरबान

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 2 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी से अगर किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है, तो वह आज खत्म हो सकता है। आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। शाम के समय दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अगर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे उनको आज उनके किसी मित्र के द्वारा ही कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज किसी महिला मित्र की मदद से पदोन्नति अथवा वेतन में वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। जरूरी कामों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आप अपने सभी कार्य समय पर खत्म करने की कोशिश करें। अगर आप योजनाओं के तहत काम करेंगे, तो आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कानूनी मामलों से दूर रहें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत ही बेहतर साबित होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कई क्षेत्रों से जबरदस्त फायदा मिलने के योग हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। यदि आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह से संबंध में कोई फैसला लेना पड़े, तो उसे आगे टालना बेहतर रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानी उत्पन्न होने की संभावना है। आपके मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर पढ़ना होगा, तभी आपको सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। परिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। आप अपने मन मुताबिक कार्य पूरे कर सकते हैं। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगा अन्यथा आगे चलकर इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके मन में कुछ उथल-पुथल मची रहेगी, जिसकी वजह से आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलाया आ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाकर अपनी आमदनी और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा, तभी आप कुछ धन भविष्य के लिए संभाल कर रख पाएंगे, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। बड़े अधिकारी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिल सकता है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की उम्मीद है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। पहले की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आप व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है।