2 जनवरी 2022 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों का बेहद शुभ रहेगा दिन, जीवन की मुश्किलें होंगी कम

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 2 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आपकी जीवनशैली में सुधार आ सकता है। आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य पूरे करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दोस्तों के साथ कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। खान-पान पर संयम रखें अन्यथा स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। अगर आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। घर के छोटे भाई-बहन के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। धन से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान निकल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। दोस्तों के साथ किसी जगह घूमने की योजना बन सकती है। मनोरंजन के साधनों में थोड़ा धन खर्च होने की संभावना है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। मन में निराशा के बादल छाए रहेंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि होने की आशंका है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। प्राइवेट नौकरी करने वालों को यही सलाह दी जाती है, कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको फायदा मिलेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। कमाई के अच्छे स्रोत हासिल हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देना होगा। आप दूसरों की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर फोकस करना होगा। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। नई योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको व्यापार के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नए-नए कामों में रुचि बढ़ सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है, इसका आपको आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आप कठिन मेहनत करेंगे, जिसका आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार के क्षेत्र में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी में वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। जिस काम में आप काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उस काम में सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। घर-परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। व्यापार की योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों को बहुत ही जल्द कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने घरेलू खर्चो पर लगाम रखें। कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ बहसबाजी करने से बचना होगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य नजर आ रहा है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।