20 मार्च 2022 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों पर होगी खुशियों की बारिश, सूर्य देवता का रहेगा आशीर्वाद

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज किसी दोस्त के माध्यम से आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। परिवार वालों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। इसका आपको भविष्य में बड़ा फायदा हो सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकलेगा। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका समय पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। अगर साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन कुछ ठीक नहीं है। घर के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आप अपने घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आत्मविश्वास के साथ काम कीजिए। मन में आशा-निराशा लगी रहेगी। संतान की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए कामों में अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपनी मेहनत से सभी कार्य पूर्ण करेंगे। घर में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन नकारात्मक नजर आ रहा है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। अचानक तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। धार्मिक कामों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। नए-नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों पर अधिक धन खर्च हो सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। प्रेमी अपने रिश्ते में कुछ सकारात्मक घटनाओं को देख सकते हैं। आने वाला समय आपके जीवन का सबसे सुनहरा समय साबित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। रुके हुए कामों को जोश के साथ पूरा करेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। हालांकि किसी से छोटी सी बात को लेकर वाद विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बहुत ही लाभदायक नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। भाई-बहनों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जो लाभदायक रहने वाले हैं। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज जो व्यक्ति खाने-पीने की चीजों का कारोबार कर रहे हैं, उनको अच्छा आर्थिक फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेना पड़ सकता है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं परंतु इससे पहले सोच-विचार करना चाहिए। विदेश में काम करने वालों को मिलाजुला फल मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने परिवार के सदस्यों की सेहत के बारे में ध्यान रखना चाहिए। यदि घर के किसी सदस्य के साथ कहासुनी चल रही है, तो आज वह खत्म होगी। मानसिक चिंता कम हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।