21 जनवरी 2022 राशिफल: आज 3 राशि वालों को मिलेगी ऋण से मुक्ति व होगी धन में वृद्धि, सभी राशियों का जानें हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। शासन व सत्ता का भरपूर सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। किसी पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपनी मेहनत से शिक्षा में मन मुताबिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर करें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विदेश में व्यापार कर रहे व्यक्तियों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा बेहतर साबित होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके प्राप्त होंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी चिंता के कारण बनेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अजनबी व्यक्तियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा धोखा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत बनेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़े अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देना होगा। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। व्यापार में कुछ नया बदलाव करने का सोच-विचार करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घरेलू जरूरतों में थोड़ा धन खर्च होगा परंतु आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। अगर पड़ोसियों के साथ कोई वाद-विवाद होता है तो ऐसी स्थिति में चुप रहना बेहतर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहनों की पूरी मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। पुराने कर्ज से छुटकारा प्राप्त होगा। धन में वृद्धि होने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। किसी पुरानी बात को लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता हासिल होगी। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है, इसलिए आप अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का दिन बेहतर रहेगा।