22 सितंबर 2021 राशिफल: आज सौभाग्यशाली रहेंगी ये 4 राशियां, बनेंगे बिगड़े काम, होगा धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधित खबर की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों को शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में वृद्धि होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पूर्व में किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको परिवार के बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मौसम में बदलाव होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मिथुन (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी में तनाव उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ सकता है। आपके ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है परंतु आप किसी भी अनजान शख्स पर जल्दी भरोसा ना करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपनी चतुराई से सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। वाहन के रखरखाव में धन खर्च हो सकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका नजर आ रही है। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का आज का दिन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आमदनी अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हो तो सोच-विचार जरूर कीजिए। कुछ व्यक्तियों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप परेशानियों को खुद पर हावी मत होने दीजिए। शारीरिक कष्ट की वजह से बाधा संभव है। उन्नति के मार्ग प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभदायक स्थिति नजर आ रही है। घरेलू जरूरतों पर अधिक पैसा खर्च होगा। आप बेवजह का गुस्सा ना करें। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके कामों पर नजर रख सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आप अपनी चतुराई के बल पर कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर ना करें, उसको पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जरूरी निर्णय सोच-समझ कर लीजिए, जल्दीबाजी ना करें। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। मुश्किल परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। धन कमाने की नई नई योजनाएं मिल सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। व्यापार फायदेमंद रहेगा। लाभदायक समझौता हो सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे नतीजा मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अधिक मेहनत के बाद आपको सफलता मिलेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर आप कहीं पर पैसे निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। बुरी संगति से दूर रहना होगा। आपके मन में जल्दी पैसा कमाने की तीव्र इच्छा पैदा हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। परिवार वालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। भूमि से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जोखिम के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दीजिए। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, इसका फायदा उठाना चाहिए। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें।