राशिफल: इन 6 राशियों को आज मिल सकता है किसी पुरानी परेशानी से निजात, होगा भाग्योदय

मेष

आज का दिन आपकी राशि के लिए थोडा ख़राब रहने वाला है| कोई पुराना दुश्मन आज आपका बुरा करने मे कामयाब हो सकता है| लेकिन आज आपको किसी लंबे वक्त से चली आ रही परेशानी से निजात मिलेगा| आज आप किसी के लिए मन में बुरा ख्याल लेन से बचे| घर में धन लाभ होने की पूरी संभावना है। दिन थोडा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है| परिवार में थोड़ी अनबन या पति–पत्नी के आपसी रिश्ते में कडवाहट आ सकती है|

वृष

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में बेहद सामान्य रहने वाला है। आज आप खुद को दुसरो के मामलों में लाने से बचें| प्रेमियों का आज का दिन बेहद प्यार भरा और रोमांटिक रहने वाला है| किसी करीबी व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव आ सकता है| व्यापार और नौकरी के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें| आज आवेश में आने से बचे क्योंकि ऐसा करना आपके बने हुए काम बिगड़ सकता है|

मिथुन

आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए व्यापर और नौकरी के लिहाजे अच्छा रहने वाला है| व्यापार में लगे लोगों को आज का दिन कोई बड़ा मुनाफा लेकर आ सकता है| किसी अनजान आदमी से मुलाकात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में मदद मिलने की उम्मीद है| आज आप किसी अनावश्यक विवाद में पड़ने से बचे| ऐसा करना आपकी ऊर्जा को सही दिशा से भटका सकता है|

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है| आज आपको मेहनत के अनुसार सफलता मिलने के योग हैं| आज किसी मित्र या कलीग से धोका मिलने से मन थोडा ख़राब हो सकता है| ऐसे में आप मन में शांति बनाये रखें और किसी भी ऐसी बात से अपना दिन खराब न होने दें| आज का दिन किसी व्यापार से जुडी यात्रा के लिए काफी शुभ है| इससे आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे|

सिंह

आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए थोडा दिक्कते लेन वाला है| आपको आज हर कदम काफी सूझबूझ से उठाना है| आपके विरोधियों के लिए आज का दिन उनका होने वाला है| कुछ नया शुरू करने के लिए वक्त काफी अनुकूल है| लेकिन व्यापार से जुड़े फैसलों में विशेष सावधानी बरतें| आज आप अपने बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखे| आज सेहत थोड़ी नासाज़ होने की उम्मीद है क्योंकि आपका दिन थकान भरा रहने वाला है|

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है| आज विरोधी पक्ष कमजोर साबित होने वाला है| अपने मित्रों या सहकर्मियों से कोई बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है| आज नौकरीपेशा आदमी के लिए भाग्योदय होने और प्रमोशन होने की उम्मीद हैं| आज आप का कहीं पर फंसा पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं| लेकिन आज जितना हो सके आप फ़िज़ूल खर्च से बचे|

तुला

आज का दिन आपकी राशि के लिए यश और कीर्ति लेकर आने वाला है| आज का दिन यात्राओं के लिए थोडा अशुभ है ऐसे में कहीं पर जाने या यात्रा का प्लान बनाने से बचे| काफी वक्त से चली आ रही आर्थिक तंगी से आज आपको निजात मिलेगा| धनलाभ का कोई नया मार्ग मिलने की उम्मीद है| दिन आज थोडा तनाव भरा रहने वाला है| ऐसे में स्वाभाव में थोडा चिडचिडापन आ सकता है| लेकिन आज स्वाभाव में उग्रता लाने से बचें|

वृश्चिक

आज का दिन वृश्चिक राशि के छात्रों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है| किसी मनपसंद या बड़े कॉलेज और यूनिवर्सिटी से कोई अच्छी खबर आने की उम्मीद है| आज आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है| आज आपके लिए दोस्त, पड़ोसी और रिश्तेदारों का साथ होना अच्छा साबित होने वाला है| प्रेम संबंधों में आज अधिक मधुरता आने के योग हैं| गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है|

धनु

धनु राशि के लोगों का आज का दिन थोडा विपरीत रहने वाला है| आज आपको किसी पिछली गलती के प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है| आज किसी नये व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है| जो के जिंदगी में आगे जाकर आपके लिए मददगार साबित होने वाला है| स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आने की संभावनाएं है| हालाँकि ये मामूली खांसी, ज़ुकाम या बुखार जैसी समस्याएं है|

मकर

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक तौर पे बहुत अच्छा रहने वाला है| आज बच्चों या जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है| आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आने वाला है| इसके साथ ही व्यापार में लगे लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है| आज आपको अपने विरोधियों से जरा सावधान रहने की जरूरत है| बुजुर्गों के साथ तकलीफें बाँटना मददगार साबित हो सकता है|

कुंभ

कुम्भ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है| आज आपको मेहनत से अधिक सफलता मिलने की उम्मीद है| आज का दिन आपके लिए किसी पुरानी चली आ रही समस्या से निजात दिलाने का दिन है| आज आपको किसी मित्र या करीबी से सहयोग मिलने की उम्मीद है| किसी अनावश्यक विवाद या बातचीत से आज अपने आप को बचाएं| ऐसा करना आपके लिए आज सही नहीं है|

मीन

आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए आर्थिक संकट लेकर आने वाला है| आज आप किसी भी यात्रा पर जाने से बचे| आज आप व्यापार में निवेश करने की सोच सकते हैं| ऐसा करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा| कुछ नया शुरू करना भी आज आपके लिए अच्छा होने वाला है| आज प्रेम सम्बन्धों में मजबूती आने की उम्मीद है| आपकी कोई आदत आपके प्रेमी को आपका बना सकती है| आज आप अगर हो सके तो बच्चों संग समय बिताएं|