24 सितंबर 2021 राशिफल: आज 2 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वहीं इनको कामकाज में मिलेंगे बेहतरीन फायदे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको कामकाज में थोड़ा संभलकर रहना होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य कठिन मेहनत करने के बावजूद भी पूरा नहीं हो पाएगा, जिसके कारण आपका मन परेशान हो सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में कुछ अच्छे अवसर हाथ लगेंगे। खास व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। ऑफिस के काम से किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। खास व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। अगर आप कहीं पर पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम फलदायक रहने वाला है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। आप किसी भूमि और भवन की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आप अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश कर सकते हैं, जो फायदेमंद साबित होगा। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। व्यापार को लेकर नई योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य से काम लेना होगा। पिताजी की कोई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। कामकाज की नई योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है। माता की सेहत में सुधार आएगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना है, वेतन में वृद्धि होगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। भाई बहनों की मदद से आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। आप बिना सोचे-समझे किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला मत लीजिए। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने महत्वपूर्ण सामान की सुरक्षा करनी होगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। कार्यालय में कुछ नई चुनौतियों को का एक साथ सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छी कामयाबी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम हासिल हो सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको तरक्की के नए नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। निजी जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। राजनीती के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी सफलता हासिल होगी। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपनी बुद्धिमानी और मेहनत से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा, प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कमाई के नए-नए जरिए विकसित हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहने वाला है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में किसी महिला मित्र की मदद से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। छोटे व्यापारियों को आज अधिक मुनाफा मिलेगा। विदेश में काम कर रहे व्यक्तियों का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।