25 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज भोले भंडारी 5 राशियों का सुधारेंगे भाग्य, कम मेहनत में मिलेगी अच्छी सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 25 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान कुछ नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिनकी मदद से आपको व्यापार में अच्छी खासी सफलता मिलने के योग हैं। कार्यालय का वातावरण अच्छा रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। कामकाज में बेहतर नतीजे हासिल होंगे। परिवार वालों के साथ किसी धर्म के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपने सकारात्मक सोच से कामकाज में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। धन लाभ मिलने की उम्मीद है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। मानसिक तनाव खत्म होगा। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। आपके रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए थोड़ा धन खर्च हो सकता है। आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। पिताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। जरूरी कामों में बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है, आपको संभलकर रहना होगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर साबित होगा। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज संतान के विवाह के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है, जिसको आप मंजूरी दे सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आज आप अपने साथी से किसी भी बात को लेकर बहसबाजी मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज अचानक कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा, जिससे आपका मन खुश रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से जरूरी कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

पारिवारिक माहौल खुशहाल रहने वाला है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना करेंगे। जीवनसाथी के लिए कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विदेश में काम कर रहे व्यक्तियों को लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम साबित होगा। भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। गरीबों की मदद करने के लिए आप आगे रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में गुरुजनों की मदद मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। दोस्तों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। भविष्य की योजनाओं पर आप गंभीरता से सोच-विचार कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन कठिन रहेगा। काम को पूरा करने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, किसी के साथ बहसबाजी मत कीजिए। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। पिताजी की मदद से आपको किसी काम में लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।