26 नवंबर 2021 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से इन राशियों को मिलेगी नौकरी में तरक्की, सभी जानिए अपना हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 26 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से पहले सोच विचार करना होगा। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। पिताजी की मदद से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको संतान के द्वारा किए गए कार्यों से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आपको सफलता मिल सकती है. घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव आने की संभावना है, साथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार की स्थिति बेहतर बनेगी, लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। वेतन में वृद्धि हो सकती है। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपके कार्य की तारीफ करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। दोस्तों के साथ छोटी मोटी-पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्यूंकि दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। धन कमाने के जरिए हाथ लग सकते हैं। विद्यार्थियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको पढ़ाई लिखाई में ध्यान देना होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। भाई बहनों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार से सम्बंधित योजना बन सकती है। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है, लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहने वाली है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। पारिवारिक बिजनेस में पिताजी का मार्गदर्शन मिलने से आपके कई कार्य पूरे होंगे, जिनकी आप काफी लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। भविष्य की किसी योजना पर निवेश करने का विचार करेंगे, तभी यह योजना सफल हो पाएगी अन्यथा उसमें आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है, परंतु आप किसी भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी महिला मित्र की मदद से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। शाम के समय परिवार वालों के साथ बाहर खाने पीने की योजना बन सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। आपके मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यालय में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपकी अपने साले से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। बातचीत के दौरान आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलने वाला है। किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अचानक कमाई के जरिए हाथ लग सकते हैं, लेकिन आपको इन्हें पहचानने की जरूरत है, तभी आप इसका लाभ उठा पाएंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज कुछ भविष्य की नई योजनाओं पर निवेश कर सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी।