27 नवंबर 2021 राशिफल: आज 6 राशि वालों को सफलता के मिलेंगे अच्छे मौके, प्रेम संबंधों में आएगी मजबूती

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 27 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा साबित होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलने वाला है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है इसलिए सावधान रहना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभाल कर रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपको परेशान करने की हर संभव कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। व्यापार में लाभदायक स्थिति नजर आ रही है। लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों में इजाफा हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है, जिसके चलते आपका मन काफी परेशान रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। आर्थिक बढ़ोतरी के साधनों में वृद्धि हो सकती है। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कयों की सराहना कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जमीन-जायजाद से संबंधित मामलों में अच्छा फायदा मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। संतान की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिलने की संभावना है। कारोबार अच्छा चलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। बेकार का तनाव लेने से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनकी मदद से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कुछ मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी में अधिकारी प्रशंसा करेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। पत्नी का पूरा सहयोग मिलेगा। पिताजी की सलाह से अगर आप कार्य करते हैं, तो उसका अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी चतुराई से कुछ रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी हो तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। खानपान में भी सुधार करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्ति अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। किस्मत के सहारे रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं इसलिए इनको हाथ से मत जाने दीजिए। परिवारीक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिनको आप बखूबी तरीके से निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जो आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी नए कार्य में पैसा लगा सकते हैं परंतु उससे पहले सोच विचार करना होगा। अच्छे लोगों से मुलाकात होने की संभावना है, जिनके जरिए आपको अच्छा फायदा हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दीबाजी से फैसला लेना ठीक नहीं है अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। भाग्य और समय आपके पक्ष में रहने वाला है। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल रहने वाला है। कारोबार में नया सौदा हो सकता है, जो लाभदायक सिद्ध होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अचानक आपके सामने कुछ चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिनका आपको डटकर मुकाबला करना चाहिए।