चाणक्य नीति: पैसा आए तो न करें ये गलतियां क्योंकि ये चीजें अमीर आदमी को भी बना देती हैं कंगाल

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, हर इंसान अमीर बनने का सपना देखता है। लोग अमीर बनने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, हर संभव कोशिश करके वह अमीर बनना चाहते हैं। ऐसा बताया जाता है कि लोग अपने कड़ी मेहनत, बुद्धिमानी, टैलेंट और किस्मत के दम पर धनवान बन जाते हैं परंतु देखते ही देखते कंगाल भी हो जाते हैं। जी हां, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि व्यक्ति की कुछ आदतें होती हैं, जिसकी वजह से वह बर्बाद हो जाता है। महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने धनवान बनने के बाद कुछ ऐसी चीजों से दूर रहने के लिए कहा है, जो व्यक्ति को कंगाल बना देती हैं।

आपको बता दें कि आचार्य चाणक्य अपने समय के एक महान विद्वान थे और उनके द्वारा बताई गई नीतियां मौजूदा समय में भी बेहद कारगर साबित होती हैं। अगर आचार्य चाणक्य के द्वारा बताई गई नीतियों को कोई व्यक्ति अपनाता है तो वह अपने जीवन को सफल बना सकता है। नीतिशास्त्र में ऐसी बहुत सी बातों का उल्लेख किया गया है जो मनुष्य जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। यह नीतियां मनुष्य को जीने का राह दिखाती हैं। जो व्यक्ति इन पर ध्यान रखता है, वह अपने जीवन में कभी भी परेशान नहीं होता है।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र में कुछ ऐसी चीजें से दूर रहने के लिए कहा है जो व्यक्ति को कंगाल बना देती हैं। इन चीजों की वजह से माता लक्ष्मी जी व्यक्ति से नाराज हो जाती हैं। अगर आप अपने ऊपर मां लक्ष्मी जी की सदैव कृपा बनाए रखना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें और कुछ चीजों से दूर रहना आवश्यक है।

अहंकार

आचार्य चाणक्य का ऐसा कहना है कि अगर किसी व्यक्ति के पास पैसा आता है और उसके अंदर अहंकार भी आ जाए तो ऐसे लोगों का भविष्य बर्बाद हो जाता है। जो लोग अहंकारी होते हैं, उन्हें धन की देवी माता लक्ष्मी जी बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं और उनका साथ छोड़ कर चली जाती हैं।

कड़वा बोलना

ऐसा बताया जाता है कि जब इंसान के पास पैसा आ जाता है तो उसके बोलने का तरीका और रवैया भी बदल जाता है। आचार्य चाणक्य का ऐसा बताना है कि अमीर बनने के बाद कड़वा बोलना आपको कंगाल बनाने में देर नहीं लगाएगा। जिस स्थान पर किसी का अपमान किया जाता है, उस स्थान पर माता लक्ष्मी जी कभी नहीं ठहरती हैं।

गुस्सा

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं गुस्सा इंसान का दुश्मन होता है। गुस्सा करने से दिमाग का तो नाश होता ही है, इसके साथ-साथ धन का भी नाश हो जाता है। इसीलिए अमीर बनने के बाद धैर्य से काम लेना चाहिए। जो व्यक्ति पैसा आने पर धैर्य से काम नहीं लेते, उनकी सारी धन-संपत्ति कुछ ही समय में बर्बाद हो जाती है।

बुरी आदतें

आचार्य चाणक्य के अनुसार, बुरी आदतें जैसे नशा, जुआ खेलना अमीर से अमीर व्यक्ति को भी गरीब बना देती है। इसी वजह से व्यक्ति अपने हाथ से ही अपना पैसा बर्बाद करने लगता है। जब उसको इस बात का एहसास होता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इन बुरी आदतों में पड़ कर व्यक्ति एक दिन पैसे-पैसे का मोहताज हो जाता है, इसलिए ऐसी आदतों से दूरी बना कर रखना चाहिए।

अपना अतीत कभी मत भूलिए

आचार्य चाणक्य ने एक बहुत महत्वपूर्ण बात के बारे में जिक्र किया है। वह यह है कि व्यक्ति चाहे कितना भी अमीर हो जाए, परंतु उसको अपना बीता हुआ कल नहीं भूलना चाहिए। संघर्ष के दिनों को भूलना या मुसीबत के वक्त काम आए लोगों को भूलना, आपको फिर से पुराने दिनों की तरफ धकेल सकता है। ऐसे लोगों से धन की देवी माता लक्ष्मी जी भी नाराज हो जाती हैं।