गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अर्जुन रामपाल के 50 वें बर्थडे पर होस्ट की ग्रैंड बर्थडे पार्टी , देखें इनसाइड फोटोज

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और वर्तमान समय में अर्जुन रामपाल हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन चुके हैं| इसी बीच अर्जुन रामपाल ने बीते 26 नवंबर 2022 को अपना 50वां बर्थडे बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया |इस खास मौके पर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड व मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रायडिस ने उनके लिए एक ग्रैंड बोट पार्टी का आयोजन किया था और अब सोशल मीडिया पर अर्जुन रामपाल के बर्थडे पार्टी की ढेरों तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है|

दरअसल 29 नवंबर 2022 को अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से अर्जुन रामपाल के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें साझा की है और सामने आई तस्वीरों में अर्जुन रामपाल वाइट शर्ट पहने हुए बेहद हैंडसम और स्टाइलिश दिख रहे हैं| वही उनकी लेडी लव गैब्रिएला इस बर्थडे पार्टी में ने ग्रीन कलर की कटआउट ड्रेस में कमाल की दिख रही है|

अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला के साथ बेहद ही धूमधाम से अपने बर्थडे सेलिब्रेट किया और सामने आई तस्वीरों में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला अपने 3 साल के बेटे संग बर्थडे पार्टी एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे है |वही इन तस्वीरों को शेयर करते हुए गैब्रिएला ने कैप्शन में लिखा है कि , ”मैं अब से सिर्फ याच पर पार्टियां दे रही हूं। हमारे सभी प्रियजनों को वहां रहने के लिए धन्यवाद।” सोशल मीडिया पर अर्जुन रामपाल की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है और इन तस्वीरों पर अभिनेता के फैन्स लगातार कमेंट के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं|

इसके पहले पिछले साल 2021 में अर्जुन रामपाल के 49वें जन्मदिन के स्पेशल मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन रामपाल और उनके बच्चों के साथ कुछ लाजवाब तस्वीरें पोस्ट की थी| इन तस्वीरों में अर्जुन रामपाल अपने बच्चों के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे और वही इस बार भी अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और बच्चों के साथ खास अंदाज में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है|

अर्जुन रामपाल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और सफल अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और इंडस्ट्री पर लंबे समय से राज कर रहे हैं| वही अर्जुन रामपाल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अर्जुन रामपाल कुल 3 बच्चों के पिता है और इनकी पहली शादी से अर्जुन रामपाल की दो बेटियां हैं|

अर्जुन रामपाल ने पहली शादी मेहर संग की थी हालांकि इन दोनों की शादी 20 साल बाद साल 2018 में ही टूट गई थी और इसके बाद अर्जुन रामपाल की जिंदगी मे गैब्रिएला की एंट्री हुई जिसके साथ अर्जुन रामपाल लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में है और इस कपल का एक बेटा भी है जिसका नाम एरिक है| अर्जुन रामपाल के बेटे का जन्म 18 जुलाई साल 2019 में हुआ था हालांकि एक बेटे के माता-पिता बनने के बाद भी अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने अभी तक  शादी नहीं की है हालांकि यह दोनों एक दूसरे के साथ खुशहाल फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे हैं और अक्सर ही अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड और बेटे के साथ प्यारी प्यारी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं|