28 दिसंबर 2021 राशिफल: आज इन 6 राशि वालों का खूब चमकेगा भाग्य, जीवन की परेशानियों का होगा अंत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। व्यापार में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। आज आपको कुछ नया जानने को मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर आपने कोई पहले निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाइयों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। जमीन से जुड़ा हुआ कोई मामला आज आपके पक्ष में होने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। व्यापार में मन मुताबिक मुनाफा मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। घर में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। धन लाभ मिल सकता है। कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करने वाले हैं। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा लेकिन कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर रहे हैं तो आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आप किसी यादगार यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है। समाजिक द्वारा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आप हर समस्या का समाधान अपनी बुद्धिमानी से करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखना होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा। सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगे। माता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। पैसों के लेनदेन के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। आज नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसकी वजह से कामकाज में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम पूरे कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बेकार के वाद-विवाद में ना पड़े।