29 दिसंबर 2021 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों के पूरे होंगे अटके काम, घर में आएंगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। व्यापार में अच्छे फायदे मिलने की उम्मीद है। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। किसी करीबी मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। घरेलू जरूरतों पर थोड़ा धन खर्च होगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशहाल व्यतीत होगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार की बाधाएं दूर होंगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति हो सकती है। कामकाज की नई योजनाओं में अच्छा फायदा मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो वह फायदेमंद साबित होगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम पूरा करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है, इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें। प्रॉपर्टी खरीदने में आ रही समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको सफलता हासिल होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। जरूरी कामों में चल रही रुकावट खत्म होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। समाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर प्रभाव पड़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। महत्वपूर्ण मामलों को आप आसानी से सुलझा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। धन कमाने के अच्छे स्रोत हासिल हो सकते हैं। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।