4 दिसंबर 2021 राशिफल: आज इन 6 राशियों को अपने क्षेत्र में मिलेंगे बेहतर परिणाम, आमदनी के बढ़ेंगे साधन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने स्वभाव में तेजी देखने को मिलेगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बनते बनते बिगड़ सकता है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। मानसिक तनाव दूर होगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी काम पर ध्यान देना होगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। आप कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। समाजिक क्षेत्र में नए नए व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका आपको आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। पति-पत्नी के आपसी रिश्ते बेहतर बनेंगे। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। कामकाज में व्यस्त होने की वजह से परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आप कहीं पैसे निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। घर में मांगने के कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जीवनसाथी से बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच विचार करना होगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे, इसलिए सतर्क रहें। करियर में तरक्की के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। कारोबार में विस्तार होने की संभावना है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत रंग ला सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में जा सकते हैं। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बिजनेस में लाभदायक समझौता हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने मन पर काबू रखना होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी की वजह से परेशान हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है, जिसका आपके कामकाज पर प्रभाव पड़ेगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य सफल करेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कठिन रहेगा। व्यापार में बाधा उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। ख़ास रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपके पास आ सकती हैं। किसी भी वाद विवादों को बढ़ावा मत दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए जरिए मिल सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद खत्म हो सकते हैं। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है।