06 नवंबर 2021 राशिफल: आज 2 राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा फायदा, वहीं इन मामलों में ये राशियां रहें सतर्क

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 06 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। किसी नए व्यापार की योजना बन सकती है, जो भविष्य में अच्छा लाभ देगी। परिवारिक वातावरण शांत रहेगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। मानसिक तनाव खत्म होगा। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी फेरबदल वाला रहेगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन चलाते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। घर परिवार के सदस्यों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के योग हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। व्यापार में अचानक भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। रुका हुआ काम पूरा होगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है, साथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होने वाला है। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कपड़ों का व्यापार कर रहे व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी से भी आप बहसबाजी मत कीजिए। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों पर अधिक फोकस करें। कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। व्यापार में लाभदायक समझौता हो सकता है। विदेश में काम करने वालों को आज लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। काफी लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं, आपको सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कोई पुरानी बिजनेस डील अचानक लाभ दे सकती है। आप किसी सामाजिक संस्था के काम में अपना सहयोग देंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के नए-नए स्रोत बढ़ सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को बेहतरीन फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य व्यतीत होने वाला है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकता है। आपकी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिए अच्छा ऑफर मिल सकता है। आपका मन रचनात्मक कामों में अधिक लगेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को उत्तम सफलता मिलने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ नए व्यक्तियों से जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में चल रही परेशानी दूर होगी।