7 अप्रैल 2022 राशिफल: आज देवी मां की कृपा से 7 राशियों की दुख-तकलीफें होंगी दूर, खुशियों से भरा रहेगा दिन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 अप्रैल 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आप आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, जिसके चलते आपका उत्साह बढ़ेगा। परिवार से जुड़ा हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार वालों के साथ किसी मंदिर में जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी किस्मत के सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं। खास कामों में सफलता हासिल होगी। व्यापार में उन्नति मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कारोबारियों को विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप कुछ व्यक्तियों के साथ उपयोगी बातचीत कर सकते हैं। देवी मां को श्रृंगार का सामान अर्पित कीजिए, आपकी सारी अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन कुछ खास नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से रुका हुआ ऑफिस का काम पूरा हो जाएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। आपको किसी टॉपिक को समझने के लिए दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी भविष्य के काम के लिए आज ही योजना बनाएंगे। व्यर्थ के उलझन में ना पड़े। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना दिख रही है। शादीशुदा जिंदगी बेहतर रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज में ध्यान लगाना काफी मुश्किल हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जरूरी कामों में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। साथी से कोई बढ़िया उपहार मिलने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। किसी काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से जरूरी कामों को पूरा करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके ऊपर देवी मां की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप हर किसी की मदद के लिए तैयार रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक ठाक नजर आ रहा है। लेकिन बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप बेवजह के वाद-विवाद में ना पड़े। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन बेहतर रहेगा। पहले से दी गई किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आपका दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने परिवार वालों के साथ माता रानी के मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप जीवन के हर तरह के फैसले लेने में सक्षम रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपके कामों की तारीफ होगी। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपनी मेहनत के बल पर धन की प्राप्ति कर सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बनेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। पिताजी की मदद से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है। आपको अपने बच्चों की सेहत पर थोड़ा ख्याल रखने की आवश्यकता है। परिवार सहित दुर्गा जी की आरती कीजिए, आपको अपने व्यवसाय में अच्छा फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से काफी खुश होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। बिजनेस में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं, जिसमें दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। आज आप किसी काम को लेकर सोच विचार में डूबे रहेंगे। आप नए लोगों से संपर्क में आ सकते हैं, इससे आपको फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।