गरुड़ पुराण: जो लोग करते हैं ऐसे कर्म उनको होती है स्वर्ग की प्राप्ति, पढ़ें पूरी जानकारी

अक्सर देखा गया है कि लोगों के मन में स्वर्ग और नर्क को लेकर बहुत सी बातें उत्पन्न होती हैं। लोगों के मन में यही चलता रहता है कि आखिर कैसे कर्म करने वालों को स्वर्ग की प्राप्ति होती है और किन कर्मों को करने से नर्क भोगना पड़ता है। दरअसल, आपके इन सवालों का जवाब पुराणों में बताया गया है। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व माना गया है। इसे 18 महापुराणों में से एक माना जाता है। इस महापुराण का संबंध जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी से है। इस महापुराण में बहुत सी बातों का उल्लेख किया गया है।

हमारी सनातन संस्कृति में ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति जो कर्म करता है उसी के आधार पर उसको फल की प्राप्ति होती है। मृत्यु के पश्चात इंसान के द्वारा किए गए कर्म ही उसके आगे के रास्ते को निर्धारित करते हैं। हिंदू धर्म के मुताबिक जो व्यक्ति अपने जीवन में पुण्य कार्य करता है उसे यमदूत स्वर्ग के मार्ग पर ले जाते हैं। वहीं जो लोग अपने जीवन में हमेशा बुरे कर्म करने में रहते हैं, जो हमेशा दूसरों को नुकसान पहुंचाने के बारे में सोचते रहते हैं, ऐसे व्यक्तियों को यमदूत नर्क के मार्ग पर ले जाते हैं।

गरुण पुराण में इस बात का उल्लेख बहुत ही बारीकी से किया गया है कि किस प्रकार के कर्म करने वाले लोगों को स्वर्ग का मार्ग मिलता है और किस प्रकार के कर्म करने वाले व्यक्ति को नर्क के मार्ग पर जाना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से….

ऐसे कर्मों को करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है

  • गरुड़ पुराण के अनुसार जिन लोगों को अपनी इंद्रियों पर पूरा नियंत्रण रहता है, जो लोग अपने ऊपर क्रोध, भय और शोक को हावी होने नहीं देते हैं, ऐसे लोगों को सदा स्वर्ग का मार्ग प्राप्त होता है।
  • जिन लोगों के अंदर स्त्री के प्रति कोई वासना नहीं होती, जिन लोगों का मन स्त्रियों को देखकर विचलित नहीं होता है और वह स्त्री को माता, बहन और पुत्री की नजर से देखते हैं। ऐसे लोग सदा स्वर्ग जाते हैं।
  • गरुड़ पुराण में इस बात का वर्णन किया गया है कि जो व्यक्ति हमेशा दूसरों के व्यक्तित्व में गुणों को देखते हैं और उनकी तारीफ करते हैं इस तरह के लोगों को यमदूत सदा स्वर्ग में ले जाते हैं।
  • गरुड़ पुराण के अनुसार, कुआं, तालाब, प्याऊ, आश्रम, मंदिर आदि का निर्माण कराने वाले लोग मृत्यु के पश्चात स्वर्ग में जाते हैं।

ऐसे कर्मों को करने से नर्क की प्राप्ति होती है

  • गरुण पुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जो लोग गरीब, असहाय, अनाथ, रोगी, बुजुर्ग आदमी का मजाक बनाते हैं इस तरह के लोगों को नर्क जाना पड़ता है और वहां पर कठोर सजा भुगतनी पड़ती है।
  • गरुण पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति देवताओं और अपने पितरों की पूजा नहीं करते, उनको नर्क की कड़ी यातनाओं को सहन करना पड़ता है।
  • जो लोग हमेशा लोग लालच में डूबे रहते हैं, जो लोग स्त्री की हत्या करते हैं, दूसरों की संपत्ति पर कब्जा करते हैं, झूठी गवाही देते हैं, कन्याओं को बेचते हैं, दूसरों से ईर्ष्या की भावना रखते हैं। ऐसे लोगों के बारे में गरुड़ पुराण में बताया गया है कि यह मृत्यु के पश्चात नर्क जाते हैं।