घर में भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, अन्यथा तरक्की में उत्पन्न होगी बाधा, जीवन पर पड़ेगा नकारात्मक असर

मनुष्य के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं परंतु कई बार देखा गया है कि कुछ ऐसी परेशानियां होती हैं जो व्यक्ति का पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेती हैं। व्यक्ति भी अपने जीवन के इन परेशानियों से छुटकारा पाने का हर प्रयास करता है परंतु कोई भी फायदा नहीं मिलता है। अगर आपके जीवन में भी परेशानियां चल रही हैं तो ऐसी स्थिति में वास्तु शास्त्र की मदद से आपकी समस्या दूर हो सकती है। जी हां, वास्तु शास्त्र में ऐसे कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से जीवन की बहुत सी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि पेड़ पौधे हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डालते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसे कुछ पौधों के बारे में बताया गया है, जिनको घर में नहीं लगाना चाहिए अन्यथा इसकी वजह से जीवन में कई प्रकार के संकट उत्पन्न होने लगते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे पौधों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको आप अपने घर या आसपास लगाने से बचें।

बबूल का पेड़

आयुर्वेद की दृष्टि से देखा जाए तो बबूल का पेड़ बहुत ही गुणकारी माना जाता है परंतु वास्तु शास्त्र की दृष्टि से बबूल का पेड़ घर या फिर आसपास भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। आपको बता दें कि बबूल के पेड़ में कांटे होते हैं, जिसकी वजह से घर में या फिर आसपास यह पेड़ लगाने से गृह क्लेश की वजह बन सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसकी वजह से घर में रह रहे लोगों की तरक्की भी रुक सकती है। सिर्फ बबूल ही नहीं बल्कि कोई भी कांटेदार पेड़ पौधे घर में ना लगाएं, इससे आपको ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप गुलाब का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसको घर के आंगन में लगा सकते हैं। गुलाब माता लक्ष्मी जी को प्रिय है।

बोनसाई का पौधा

बोनसाई का पौधा ज्यादातर लोग घर की सजावट के लिए इस्तेमाल करते हैं परंतु वास्तु शास्त्र की दृष्टि से यह ठीक नहीं माना जाता है। अगर यह पौधा लगाया जाए तो इसके कारण सफलता के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ने लगता है।

बेर का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेर का पेड़ घर के आस-पास नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि बेर का पेड़ जहां पर लगा होता है वहां पर नकारात्मक शक्तियां वास करती हैं, जिसकी वजह से घर पर इसका बुरा असर पड़ने लगता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें कोई ना कोई बाधा उत्पन्न होने लगेगी, इसलिए बेर का पेड़ घर या घर के आस-पास लगाने से बचें। अगर यह पेड़ लगा हुआ है तो उसे तुरंत कटवा दीजिए।

खजूर का पेड़

बहुत से लोगों को देखा गया है कि घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए वह घर पर खजूर का पेड़ लगा लेते हैं। वैसे देखा जाए तो खजूर का पेड़ सुंदरता में चार चांद लगा देता है परंतु वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आसपास खजूर का पेड़ नहीं लगा होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिस घर के पास खजूर का पेड़ लगा होता है वहां पर धन पानी की तरह बह जाता है और व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इस दिशा में नहीं लगाना चाहिए पौधा

अगर आप अपने घर में कोई भी पौधा लगा रहे हैं तो उसकी दिशा का ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक है। आप कोई भी पौधा अपने घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने ना लगाएं इसके अलावा घर के ब्रह्म स्थान पर भी पेड़ पौधे नहीं लगाने चाहिए। घर की दीवार से सटाकर भी पौधा नहीं लगाना चाहिए, इससे नींव कमजोर हो जाती है।