घर में रखें ये मूर्तियां, चमक जाएगी आपकी किस्मत, जीवन के दु:ख हो जाएंगे दूर

इस दुनिया में हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसका जीवन सुखी पूर्वक बीते। घर परिवार में हमेशा खुशियां बनी रहे परंतु व्यक्ति का जीवन हमेशा एक समान व्यतीत हो ऐसा संभव नहीं हो सकता। जीवन में सुख-दुख का आना-जाना लगा रहता है परंतु ऐसा नहीं है कि आप अपने जीवन के दुखों को दूर नहीं कर सकते। दरअसल, शास्त्रों में ऐसे कई तरीके बताए गए हैं जिनको अगर व्यक्ति अपनाता है तो वह अपने जीवन को खुशहाल बना सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इन उपायों को करने से जीवन के में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में घर की सुख-शांति और धन से संबंधित समस्याओं को दूर करने के कई तरीके बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर घर में वास्तु दोष है तो इसके कारण व्यक्ति को नौकरी-व्यापार में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि घर के सदस्यों में भी अनबन होने की संभावना लगी रहती है। दरअसल, वास्तु में कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताया गया है जो इन सभी का कारण हो सकती हैं।

जैसे की हम सभी लोग जानते हैं हम अपने घर को सजाने के लिए तरह-तरह की तस्वीरें और मूर्तियां इस्तेमाल करते हैं। कई मूर्तियां ऐसी होती हैं जो बहुत ही शुभ मानी जाती हैं परंतु कुछ मूर्तियों के कारण घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनको अगर आप अपने घर के अंदर रखते हैं तो इससे आपकी किस्मत चमक उठेगी और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। इन मूर्तियों को घर में रखने से आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

कछुआ

फेंगशुई के मुताबिक, कछुए को उन्नति के साथ-साथ धन, समृद्धि का भी कारक माना जाता है। इसको घर में रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आप कछुए को घर की उत्तर और पूर्व दिशा में स्थापित करें, इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा। आप ड्राइंग रूम में किसी पात्र में जल भरकर उसमें कछुआ रख सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कछुआ धातु का होना चाहिए लकड़ी का नहीं।

गाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में पीतल से बनी हुई गाय की मूर्ति रखी जाए तो इससे व्यक्ति को अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है। जिन दंपति को संतान प्राप्ति की इच्छा है उनको पीतल से बनी गाय की प्रतिमा घर में जरूर रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे संतान सुख प्राप्ति की कामना जल्द से जल्द पूरी हो जाती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के कमरे में गाय की प्रतिमा जरूर रखनी चाहिए, इससे पढ़ाई में ध्यान लगता है।

हंस

वास्तु शास्त्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि घर के अंदर अतिथि गृह में हंस के जोड़ों की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को अपने जीवन में आर्थिक लाभ की प्राप्ति होने की संभावना रहती है। इसके अलावा अगर शादीशुदा जिंदगी में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न हो रही है तो ऐसी स्थिति में हंस के जोड़े की मूर्ति अपने शयनकक्ष में रखें। इसे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

हाथी

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, हाथी एक विशालकाय जानवर होता है परंतु वास्तु शास्त्र में हाथी का विशेष महत्व बताया गया है। इसमें हाथी को ऐश्वर्या का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर हाथी की प्रतिमा को घर के अंदर रखा जाए तो इससे व्यक्ति को अपने जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। आप अपने घर में पीतल या चांदी का हाथी रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अगर चांदी का हाथी शयनकक्ष में रखा जाए तो उसे राहु से संबंधित सभी प्रकार के दोष से छुटकारा प्राप्त होता है। अगर चांदी का ठोस हाथी घर में रखा जाए तो इससे घर में धन और समृद्धि का आगमन होता है।