एक दो नहीं बल्कि 12 बेहद फेमस सितारों नें त्याग दिया नॉन वेज खाना, जाने क्या रही इसके पीछे की वजह

बॉलीवुड के अभिनयकर्ताओं की अगर हम बात करें तो अक्सर ही हम देखते है के ये बेहद अजीब और चौकाने फैसले लेते रहते है| कभी कभी ये इनकी जिंदगी से जुड़े होते हैं या कभी इनके लाइफस्टाइल से| आज हमारे पास कुछ एक्टर्स की आज लिस्ट हैं जिन्होंने किन्ही कारणों से अचानक वेजिटेरियन होने का फैसला ले लिया |

कंगना रानौत

हेल्थ के मामले में बेहद ही कंगना रानौत कॉन्शियस हैं| और उनके अनुसार नॉन वर्जन खाने से शरीर में गर्मी और हर वक़्त पसीना आता है| लिहाज़ा उन्होंने वेज बनने का फैसला लिया|

अमिताभ बच्चन

बिग बी की एनर्जी और फिटनेस इस उम्र में भी बरकरार है| और साथ ही उनका लीवर भी बस 25 प्रतिशत स्वास्थ्य है| ऐसे में इस पूरे स्वास्थ्य जीवन का श्रेय वो अपने वेज में बदलने के फैसले को देते हैं|

करीना कपूर

बॉलीवुड की टॉप और मोस्ट ग्लैमरस अभिनेत्रियों की लिस्ट में नजर आने वाली अभिनेत्री करीना कपूर भी प्योर वेजिटेरियन हैं| इनका शुरू से ही जानवरों से लगाव रहा है और ये जानवरों के संरक्षण के लिए भी काम करती हैं|

रेखा

रेखा को सबसे फेमस वेजीटेरियन सेलेब्रिटी होने का सम्मान मिला था जो के एनिमल राइट्स के लिए लड़ने वाली संस्था ‘पेटा’ ने इशू किया था| रेखा का कहना है के शाकाहार का असर उन्हें अपनी लाइफ और सोच दोनों पर ही महसूस किया है|

विद्या बालन

एक तमिल-ब्राह्मण परिवार से ताल्लुख रखने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन की परवरिश ही कुछ ऐसी हुई है| इनका मन्ना है के वेज खाना न सिर्फ अधिक हेल्दी है बल्कि इससे स्किन ग्लो करती और खूबसूरत भी बनती है|

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की सबसे यंग एक्ट्रेस अलिया भट्ट पहले काफी नॉन वेग में इंटरेस्ट रखती थीं| लेकिन जब उन्हें पता चला के शरीर में गर्मी का यह मुख्य कारण है तब से वो पूरी वेज हो चुकी हैं|

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड अभिनेता होने के साथ अपनी मस्कुलर बॉडी के लिए फेमस जॉन अब्राहम भी इसका पूरा श्री अपने वेजीटेरियन होने को देते हैं| साथ ही इसका एक दूसरा कारण यह भी था के इन्हें जानवरों से ख़ासा लगाव है|

शाहिद कपूर

2003 से ही बॉलीवुड अभिनेता शाहीद ने एक स्ट्रिक्ट वेज डाइट अपना ली थी| ब्रेन हाइन्स की एक बुक ‘लाइफ ईज फेयर’ जो इनके पापा नें इन्हें गिफ्ट की थी| उसे पढने के बाद इन्होने ऐसा फैसला लिया|

आमिर ख़ान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान नें नॉन वेज को अपने 50वें जन्मदिन पर त्याग दिया| अब वो सिर्फ वेजिटेरियन खाना पसंद करते हैं| उन्होंने इसके लीवर और बाकी आर्गंस पर असर को देखते हुए ऐसा किया|.

सोनम कपूर

नॉन वेज की बेहद शौक़ीन रह चुकी सोनम कपूर ने अब दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स भी खाने छोड़ दिए हैं| और वो कहती हैं के इस फैसले से काफी खुश और स्वास्थ्य भी है|

अनुष्का शर्मा

खबरों की माने तो अपने डॉग की वजह से अनुष्का वेजितारियन हो गयीं| दरअसल उसे मीट की गंध बिलकुल ही पसंद नहीं थी लिहाज़ा अनुष्का को भी उसके लिए मीट छोड़ना पड़ा| साथ ही अब वो पेटा अभियान से भी जुड़ी हैं|

जैकलीन फर्नांडिस

जानवरों पर होने वाली हिंसा के जैकलीन पूरी तरह खिलाफ हैं| लिहाज़ा उन्होंने डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडे तक को खाना बंद कर दिया है| पेटा से उन्हें साल 2014 में वुमन ऑफ द ईयर से भी नवाज़ा गया था|

नेहा धूपिया

पेटा अभियान से जुडी नेहा धूपिया जानवरों के बचाव और संरक्षण का काम करती हैं| ऐसे में वो एक स्ट्रिक्ट वेजिटेरियन डाइट फॉलो करती हैं|