क्या अनुष्का शर्मा दूसरी बार बनने वाली हैं मां? विराट कोहली के साथ पहुंचीं अस्पताल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बहुत कम समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। विराट कोहली ने बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा को अपना हमसफर चुना है। इन दोनों की जोड़ी देशभर में सबसे लोकप्रिय जोड़ी मानी गई है। विराट-अनुष्का ने साल 2017 को शादी की थी। वहीं फैंस को भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी खूब पसंद आती है। उनकी केमिस्ट्री फैंस के लिए एक प्रेरणा है।

बता दें कि विराट कोहली से शादी करने के बाद अभिनेत्री ने काम पर ज्यादा फोकस नहीं किया। कपल की एक प्यारी सी बेटी है, जिनका नाम वामिका कोहली है। इसी बीच अनुष्का शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने की खबर फैली हुई थी।

क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा?

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में अपनी बेटी वामिका कोहली के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए गए हुए थे। दोनों ने मालदीव में खूब मस्ती की, जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की। लेकिन मालदीव से लौटते ही यह कपल कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल पहुंचा। अनुष्का-विराट को यूँ आनन-फानन में अस्पताल जाता देख ये कयास लगने लगे कि शायद अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


हालांकि, इन सब खबरों पर अनुष्का शर्मा की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट्स का ऐसा कहना है कि अनुष्का शर्मा अस्पताल प्रेग्नेंसी के चलते नहीं गईं थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि असल में वह एक फिजियोथेरेपिस्ट के पास चेकअप के लिए गईं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट नहीं हैं।

अनुष्का शर्मा ने एक सेल्फी की थी शेयर

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी साझा की थी, जिसमें वह अपने पति विराट कोहली के साथ पोज देते हुए नजर आईं थीं। ब्लैक एंड व्हाइट और ग्रीन कलर की स्ट्रैपी ड्रेस में अनुष्का शर्मा वेकेशन वाइब्स दे रही थीं। वहीं विराट कोहली की बात करें, तो वह स्लीवलेस टी-शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे थे।

इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी सोलो तस्वीरों को भी साझा किया था, जिसमें वह ऑरेंज कलर की मोनोकनी पहने काफी स्टनिंग लग रही थीं। अनुष्का शर्मा ने हैट और ट्रेंडी नेकपीस कैरी कर अपने लुक को पूरा किया था।

अनुष्का शर्मा इस फिल्म से फिर लौटेंगी बड़े पर्दे पर

आपको बता दें कि विराट कोहली से शादी के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने काम पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। वहीं वामिका के होने के बाद वह बड़े पर्दे से दूर हो गई थीं। आखिरी बार साल 2018 में अनुष्का शर्मा को फिल्म “जीरो” में देखा गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ ने स्क्रीन शेयर किया था।

वहीं फिल्म “चकदा एक्सप्रेस” से वह फिर से बड़े पर्दे पर लौटेंगी। यह फिल्म 2 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा को क्रिकेट पिच पर पसीना बहाते हुए कई बार देखा गया है। यहां तक कि विराट कोहली भी उनकी मदद कर रहे हैं।