बिपाशा बसु ने बेटी देवी और पति करण संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लाडली पर प्यार लुटाते नजर आए मम्मी-पापा

एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर के लिए साल 2022 बहुत खास रहा। बीते साल 12 नवंबर को करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के घर शादी के पूरे 6 साल बाद नन्हीं परी का जन्म हुआ। बिपाशा बासु जब से मां बनी हैं, उनकी खुशी कई गुना बढ़ गई हैं। बिपाशा बसु अक्सर ही अपनी बेटी देवी के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कपल ने अपनी बेटी देवी का चेहरा भी रिवील किया था, जिसके बाद फैंस ने भी देवी की तस्वीरों पर काफी प्यार लुटाया था।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपनी शादी की 7वीं सालगिरह मनाई थी। कपल ने अपने वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलक का भी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए साझा किया था। बिपाशा और करण की यह एनिवर्सरी इस साल इसलिए भी खास थी क्योंकि इस बार उन्होंने बेटी के जन्म के बाद अपनी पहली सालगिरह सेलिब्रेट की थी। वहीं अब बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ की एक बहुत खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

बिपाशा ने बेटी देवी और पति संग शेयर की प्यारी तस्वीर

दरअसल, बिपाशा बसु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु अपनी नन्ही सी बेटी देवी को गोद में लिए हुए दिख रही हैं और प्यार से किस करती हुई भी नजर आ रही हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर कैमरे की तरफ देख रहे हैं। फोटो में कपल की नन्हीं परी ब्लू और वाइट स्ट्राइप वाली फ्रॉक और एक बो हेयरबैड के साथ बहुत क्यूट लग रही हैं।

बिपाशा बसु ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही एक बेहद प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा है “मेरी पूरी दुनिया एक तस्वीर में, मंकी लव, माई लाइफ, माई हर्ट माई वर्ल्ड, बेटी का प्यार, पति।” बिपाशा बसु के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जैसे ही बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर किया, वैसे ही फैंस ने आशीर्वाद और प्यार के साथ कमेंट सेक्शन को भर दिया। हर किसी को एक्ट्रेस की यह पोस्ट बहुत पसंद आ रही है। इस पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी बेटी के साथ पैरेंटिंग एंजॉय कर रही हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर बहुत ही जल्द सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म “फाइटर” में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर अहम भूमिका में हैं। वहीं फैंस भी बिपाशा बसु का बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिलहाल, बिपाशा बसु के द्वारा शेयर की गई तस्वीर आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।