तलाक की चर्चा के बीच प्रियंका चोपड़ा का छलका दर्द, निक जोनस से दूर रहने पर ये बात बोलीं अभिनेत्री

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। प्रियंका चोपड़ा और उनके लविंग हसबैंड निक जोनस की लवली केमिस्ट्री उनके करोड़ो फैंस को बहुत पसंद आती है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने ना सिर्फ एक कपल के रूप में बल्कि व्यक्तिगत रूप में भी दोनों ने दुनिया भर में अच्छा खासा नाम कमाया और यह अपने जीवन में बहुत खुश हैं। यह दोनों ही एंटरटेनमेंट जगत के पॉपुलर कपल हैं जिनकी केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत लेती है।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हाल ही के दिनों में अचानक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तलाक की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं, इन खबरों की वजह से फैंस काफी हैरान हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपनी आने वाली वेब सीरीज “सिटाडेल” की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सीरीज “सिटाडेल” की शूटिंग की वजह से प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर समय पति निक जोनस से दूर लंदन में व्यतीत कर रही हैं। ऐसे में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और मैरिज पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बात रखी है। उन्होंने इतने लंबे समय तक अपने पति अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस से अलग रहना कितना मुश्किल रहा, यह बताया है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बात रखते हुए यह बताया है कि यह साल वास्तव में कठिन रहा है। उन्होंने बताया कि “एक साल के लिए घर से दूर रहना वास्तव में कठिन था, खासकर ऐसे समय में जब आप अपने परिवार को देखने के लिए यात्रा नहीं कर सकते। मैं अकेली थी।”

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को पिछले साल के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर एक साथ समय व्यतीत करने से पहले क्वारंटाइन में रहने की आवश्यकता है। प्रियंका चोपड़ा ने इस बात को माना कि कोरोना ने प्यार करने वाली जोड़ी के लिए जीवन को मुश्किल बना दिया है।

“डीज फस्र्ट विद लॉरा ब्राउन” पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने यह कहा कि यह मुश्किल था, लेकिन हम सफल रहे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी व्यक्तिगत स्थितियों और अपने दीर्घकालिक कैरियर की महत्वाकांक्षाओं को अच्छी तरह से समझते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि हम हर समय बात करते हैं। हम एक दूसरे के दिलों को जानते हैं। प्रियंका ने कहा कि हम जो कुछ भी करते हैं उसमें हम एक दूसरे को प्राथमिकता देते हैं। प्रियंका चोपड़ा का ऐसा बताना है कि हमारा व्यक्तिगत करियर है और हम दोनों एक दूसरे के पेशेवर जीवन में कभी भी दखल नहीं देते। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि “लेकिन वह निर्णय मुख्य रूप से हम दोनों के लिए है, क्योंकि हमने अपने करियर को मेहनत से खुद बनाया है।” निक जोनस पिछले एक साल में काफी फ्लेक्सिबल रहे हैं, इस बात की प्रियंका चोपड़ा ने सराहना की है।

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में सात फेरे लिए थे। इस दौरान दोनों हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार एक होते हुए नजर आए थे। इन दोनों की शादी उस साल की सबसे महंगी साबित हुई थी, जिसमें करोड़ों रुपए का खर्चा हुआ था।