शादी के बाद पहली बार प्रियंका ने खोला बेडरूम का सारा राज, बोलीं- निक उन्हें नहीं सोने देते रात भर

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही अपनी अदाकारी के लिए दुनिया भर में पहचानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में रहते हुए तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम किया है और आज भी लोग अभिनेत्री की फिल्में देखना बहुत पसंद करते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से देश दुनिया के लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। प्रियंका दिखने में जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही खूबसूरती से फिल्मों में काम भी करती हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की है। स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी लाजवाब केमिस्ट्री से फैंस का सिर्फ दिल ही नहीं जीते हैं, बल्कि उन्हें प्रेरित भी करते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच में उम्र का फासला 10 साल का है परंतु दोनों में बहुत प्यार देखने को मिलता है। उम्र तो सिर्फ एक संख्या होती है, इसे प्यार से मापा नहीं जा सकता है।

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को कुछ सालों तक डेट किया, उसके बाद अगस्त 2018 में अचानक सगाई करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था और फिर 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान में उनके भव्य शादी की झलकियां उनके फैंस आज भी नहीं भूल पाए हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 3 साल होने जा रहे हैं। यह दोनों ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं।

शादी के इतने सालों के बाद भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच का प्यार बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। शादी के बाद अब यह दोनों एक साथ रहते हैं परंतु शायद ही किसी को इस बात का पता होगा कि शादी के बाद ऐसी कई रातें हैं जब प्रियंका चोपड़ा कई कई घंटे सो नहीं पाती हैं।

जी हां, इसके पीछे की वजह निक जोनस का डायबिटीज है। निक जोनस को अब से नहीं बल्कि काफी लंबे समय से डायबिटीज हो रखा है, जिसकी वजह से उनको बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है। निक जोनस अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी अधिक संवेदनशील हैं। इसी वजह से निक जोनस को रात को भी यह मालूम रहता है कि उनका शुगर कितना रहता है। वह काफी संवेदनशील हैं और इस वजह से प्रियंका को भी इस कई बार रात रात को उठ कर चेक करते रहना पड़ता है कि सब कुछ ठीक है या फिर नहीं?

प्रियंका चोपड़ा एक अच्छी पत्नी की तरह अपने पति का ख्याल रखती हैं। बता दें कि अमेरिका में पति का ख्याल रखना पत्नी की जरूरी जिम्मेदारी नहीं मानी जाती है परंतु फिर भी प्रियंका निक के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरे मन के साथ निभाती हैं, जो कहीं ना कहीं बहुत अच्छी बात है। निक जोनस और प्रियंका की जिंदगी में कई लड़ाइयां हुई है लेकिन इनका प्यार अभी भी बरकरार है। रिश्ते में छोटी-मोटी लड़ाइयां तो चलती रहती हैं। आज भी इन दोनों में काफी गहरा प्यार देखने को मिलता है। इन दोनों की जोड़ी भी फैंस को बहुत पसंद आती है।