प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, बड़ी ही चतुराई से जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब, अभिनेत्री ने बताया ये सच

दुनिया भर की सफल अभिनेत्रियों में से एक नाम प्रियंका चोपड़ा का भी गिना जाता है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी और धीरे-धीरे इन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया। वर्तमान समय में प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कामयाबी पाने में सफल हुई हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी इन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनकी बायोग्राफी किताब “अनफिनिश्ड” पब्लिश हुई है, जिसमें उन्होंने अपने जीवन से जुड़े हुए कई बड़े-बड़े हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने निजी जीवन से जुड़े हुए कई किस्से भी शेयर किए हैं। इसी बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले अपने साथ हुए एक हादसे को लेकर खुलासा किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर इतिहास रचा था लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने यह खुलासा किया है कि खिताब जीतने से पहले उनके साथ एक हादसा हो गया था और उस हादसे में उनको चोट लग गई थी। जिसको उन्होंने बड़े ही जुगाड़ के साथ छुपाया था। प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड खिताब के बारे में खुलासा करते हुए बताया है कि किस तरह से उन्होंने यह खिताब जीता था।

प्रियंका ने एक निजी शो के दौरान यह बताया था कि “स्टेज पर जाने से पहले वह अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थीं। वहां करीब 90 लड़कियां थीं। जो बैकस्टेज में यहां-वहां घूम रही थीं और अपना हेयर स्टाइल और मेकअप करवा रही थीं। मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी और इसी बीच किसी ने मुझे धक्का दिया। हड़बड़ाहट में मैंने खुद को जला लिया और त्वचा पर भी खरोच आ गई थी।”

प्रियंका चोपड़ा ने आगे खुलासा करते हुए यह बताया की “उस हादसे में उनकी त्वचा पर एक बड़ा दाग आ गया था।” उन्होंने बताया कि “मैंने अपने दाग को कंसीलर और बालों से छुपा लिया। जब भी मैं इस बारे में सोचती हूं, कि सच में क्या मैंने अपने बालों से अपने दाग को छुपाया था।” अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की यह बात सुनकर सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री के इस जुगाड़ की खूब तारीफ भी हो रही है।

हालांकि यह पहली बार नहीं है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है। इससे पहले भी अभिनेत्री कई बड़े बड़े खुलासे कर चुकी हैं। पहले अभिनेत्री ने मिस वर्ल्ड के दौरान अपने वार्डरोब मालफंक्शन का भी खुलासा किया था। अभिनेत्री ने यह बताया था कि कैसे उन्होंने बड़ी ही चालाकी से इसे छुपाया था। लोगों को लग रहा था कि वह नमस्ते कर रही हैं। लेकिन वह अपनी ड्रेस को पकड़े हुए उसे संभाल रही थीं।