सनी लियोनी ने सरोगेसी का दिल दहला देने वाला बयां किया दर्द, अभिनेत्री में सुनाया भावुक कर देने वाला अनुभव

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड और सेक्सी अंदाज़ के लिए मशहूर अभिनेत्री सनी लियोनी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सनी लियोनी के फैंस की संख्या दुनियाभर में करोड़ों में है। सनी लियोन एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनको गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है। आप सभी लोग जानते हैं कि सनी लियोनी पहले पोर्न स्टार थीं परंतु उन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष से पोर्न स्टार से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने तक का सफर तय किया है।

सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपने फैंस के बीच आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस बेहद पसंद करते हैं। फिलहाल अब सनी लियोनी पोर्न इंडस्ट्री को अलविदा कह कर सादगी से जीवन व्यतीत करने के लिए बॉलीवुड की राह अपना ली है। मौजूदा समय में सनी लियोनी का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में शुमार है।

सनी लियोनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। सनी लियोनी काम के साथ-साथ परिवार को भी संभालती हैं। अभिनेत्री अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं। सनी लियोनी 3 बच्चों की मां हैं। जिनमें से नोहा व अशेर की मां सनी लियोनी सरोगेसी के माध्यम से बनी हैं। वहीं निशा को उन्होंने गोद लिया है।

सनी लियोनी अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। साल 2018 में सनी लियोनी के बेटे सरोगेसी के माध्यम से हुए थे और बेटी को उन्होंने गोद लिया था। वह अक्सर अपने बच्चों के साथ की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती रहती हैं परंतु अब अभिनेत्री ने अपने उस समय को याद किया है, जब उनकी सरोगेसी सफल नहीं हो पा रही थी। उनको काफी दर्द से गुजरना पड़ा था। हाल ही में अभिनेत्री ने दोनों बेटों की सरोगेसी की भावुक कर देने वाली प्रक्रिया पर बातें की।

हाल ही के एक इंटरव्यू के दौरान सनी लियोनी ने अपनी सरोगेसी में आई परेशानियों का जिक्र किया है। सनी लियोनी ने बताया कि साल-डेढ़ साल में सरोगेसी पूरी हुई थी और उनकी सरोगेसी प्लान के मुताबिक भी नहीं चली थी, जिसकी वजह से वह सोच में पड़ गए थे। सनी लियोनी कहती हैं कि “हम सरोगेसी की प्रक्रिया से गुजर रहे थे, जिसमें बहुत समय लगता है। हमें शुरुआत से लेकर अंत तक लगभग डेढ़ साल लग गया था।”

सनी लियोनी ने इंटरव्यू के दौरान आगे कहा कि “उस दौरान सरोगेसी प्लान के मुताबिक नहीं चल रही थी और तब हम काफी परेशान हो गए थे और मैं टूट चुकी थी। उस दौरान हमने सोचा था कि क्यों ना हम बच्चा गोद ले लें। इसका कारण यह था कि हमारे पास छह अंडे थे- दो लड़क‍ियां और चार लड़के।”

सनी लियोनी ने आगे कहा कि “अमेरिका में बच्चों का जेंडर आसानी से बता दिया जाता है। इसी वजह से हमने आईवीएफ करवाया लेकिन हम लड़कियों वाले अंडे बचा नहीं पाए, जिसका हमें बहुत दुख हुआ। वह सब देखकर एक हारे हुए इंसान की तरह महसूस हो रहा था। हमें बहुत ही मायूस और अपसेट महसूस कर रहे थे।” अभिनेत्री ने कहा कि इसके बाद उन्होंने बच्चे को गोद लेने का निर्णय किया।

सनी लियोनी ने यह बताया कि “इन्हीं सब चीजों के बीच मैं और डेनियल मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथ आश्रम गए। हम वहां बच्चों को देख रहे थे। तब मुझे लगा कि क्यों नहीं हम एक बच्चा गोद ले लें? वह हमारा जेनेटिकली नहीं होगा लेकिन उसका और हमारा दिल जुड़ा होगा। सरोगेसी काम नहीं कर रही थी और इसी वजह से हमने बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया आरंभ कर दी।” अभिनेत्री ने बताया कि “जब बेटी निशा को गोद लेने के लिए पेपरवर्क कर रहे थे तो उसी दौरान मुझे पता चला कि उनके जुड़वा बेटे होने वाले हैं और उसी हफ्ते उनके घर बेटी भी आई।” सनी लियोनी यह सब ऊपर वाले की प्लानिंग मानती हैं।

आपको बता दें कि सनी लियोनी और डेनियल वेबर की बेटी निशा 6 साल की है और उनके बेटे 3 साल के हैं। अभिनेत्री हर खास मौके पर अपने बच्चों के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करना नहीं भूलती हैं। भले ही सनी लियोनी ने तीनों बच्चों को जन्म नहीं दिया, पर वह एक बेहतरीन मां होने का सभी फर्ज बखूबी तरीके से निभाती हैं।