मेरे बर्थडे बापू… कुछ इस अंदाज में श्रद्धा कपूर ने मनाया अपने पापा शक्ति कपूर का बर्थडे, लिखा एक खूबसूरत नोट

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में ढेर सारी फिल्मों में काम किया है। शक्ति कपूर ने कॉमेडी रोल्स के साथ ही नेगेटिव रोल्स निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई थी। शक्ति कपूर ने कई फिल्मों में खूंखार खलनायक का किरदार निभाया है, जिसमें से सबसे ज्यादा उनके गो गो करेक्टर ने लोकप्रियता हासिल की थी। शक्ति कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने किरदार को बखूबी तरीके से निभाते हैं. शक्ति कपूर जितने दमदार अंदाज से सीरियस किरदार निभाते हैं, उतना ही मस्ती भरा अंदाज उनका कॉमेडी सींस में भी देखने को मिलता है।

शक्ति कपूर का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था। शायद ही बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदर कपूर है। बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर 3 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उन्होंने अपना 70 वां जन्मदिन मनाया। अभिनेता के खास दिन पर फैंस के साथ-साथ सितारों ने भी उन्हें बधाई दी। वहीं एक्टर के जन्मदिन पर उनकी बेटी व बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी अपने पापा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर ने अपने पापा शक्ति कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक बेहद खूबसूरत नोट भी लिखा है। श्रद्धा कपूर के द्वारा शेयर की गई पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। श्रद्धा कपूर ने अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ मिलकर अपने पापा शक्ति कपूर के लिए छोटा सा बर्थडे सेलिब्रेशन भी होस्ट किया जिसकी तस्वीरें श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।

श्रद्धा कपूर ने पापा शक्ति कपूर के जन्मदिन पर शेयर की तस्वीरें

श्रद्धा कपूर के द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि उसमें वह अपने पिता शक्ति कपूर के साथ नजर आ रही हैं। साथ में उनके भाई सिद्धांत कपूर भी दिख रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि शक्ति कपूर बैठे हुए हैं। जबकि सिद्धांत कपूर और श्रद्धा कपूर खड़े होकर पोज दे रहे हैं।

वहीं अगर आप दूसरी तस्वीर को देखेंगे, तो उसमें शक्ति कपूर अकेले नजर आ रहे हैं। शक्ति कपूर के सामने एक केक रखा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह केक बेहद खास तरह का है, जो शक्ति कपूर की एक फिल्मी किरदार की याद दिला रहा है। दरअसल, शक्ति कपूर का केक उनकी साल 1994 में आई फिल्म “अंदाज अपना अपना” के किरदार क्राईम मास्टर गोगो की थीम पर आधारित है।

यह केक फैंस का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। बता दें इस फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में थे। केक पर फिल्म के कुछ डायलॉग्स भी लिखे देखे जा सकते हैं।

श्रद्धा कपूर लिखा ये स्पेशल नोट

श्रद्धा कपूर ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक बेहद स्पेशल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है “मेरे बर्थडे बापू!!! आई लव यू, उम्मीद करती हूं कि आपने मुझे जितना गौरवान्वित किया है, मैं उसका आधा भी आपको कर सकूं।” श्रद्धा कपूर के द्वारा शेयर की गई यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में निर्देशक लव रंजन की अन टाइटल फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वह बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि यह फिल्म साल 2023 में रिलीज की जा सकती है।