सोनू सूद ने परिवार संग मिलकर विधि-विधान से किया गणपति बप्पा का विसर्जन, देखिए तस्वीरें

गणपति उत्सव की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। इस उत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी के दिन से हुई थी। जैसा कि हम लोग जानते हैं गणपति के नाम से ही किसी भी शुभ काम की शुरुआत होती है। गणपति विघ्नहर्ता हैं। गणपति को मोदक बेहद पसंद हैं। गणपति ही हमारी धार्मिक आस्था का केंद्र है, जिन्होंने पूरी दुनिया को माता-पिता के चारों ओर समेट दिया था। गणपति उत्सव दस दिन यानी अनंत चतुर्दशी तक चलता है, यह सभी बातें हर गणपति भक्त को पता ही होंगी।

बता दें बॉलीवुड के कई सितारे बप्पा को घर पर लेकर आए और फिर उनका धूमधाम से अगले बरस आने की मनोकामना के साथ विसर्जन किया। इसी बीच लॉकडाउन के दौरान से मसीहा के रूप में जाने जाने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी बप्पा का धूमधाम से परिवार के साथ आशीर्वाद लेकर विसर्जन किया। सोशल मीडिया पर अभिनेता सोनू सूद की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि वह बप्पा की मूर्ति को कार में रखकर विसर्जन के लिए घाट तक ले जाते हुए दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि गणपति बप्पा का विसर्जन करने से पहले सोनू सूद ने अपने परिवार के साथ मिलकर सिद्धिविनायक की घर में पूजा अर्चना की। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनू सूद के साथ उनके परिवार वाले भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तस्वीरों में पैपराजी का जमवाड़ा भी देखा जा सकता है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनू सूद व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस पहने नजर आए तो उनकी पत्नी की बात करें तो वह ग्रे कलर का सूट पहने हुए नजर आईं।

आपको बता दें कि सोनू सूद ने अपने घर बप्पा की स्थापना की थी। अब 5 दिनों की सेवा के बाद उन्होंने पूरे विधि-विधान से बप्पा को विदाई दी। अभिनेता ने पत्नी और बेटे के साथ पहले गणपति बप्पा की पूजा अर्चना की और इसके बाद उन्होंने बेटे के साथ गणपति जी का विसर्जन किया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनू सूद गणपति की पूजा करने के बाद उन्हें कार में रखकर घाट पर ले गए और वहां पर उनका विसर्जन किया।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि गणपति बप्पा का विसर्जन करने से पहले सोनू सूद की पत्नी ने बप्पा के कान में अपने परिवार के लिए सुख और समृद्धि की कामना की और अगले बरस आने की कामना भी की। सोनू सूद से पहले सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी रहीं। इन तस्वीरों में बप्पा का विसर्जन घर पर ही अभिनेत्री करती हुई दिखी थीं।

कोरोना महामारी में लॉकडाउन के बाद से ही सोनू सूद लोगों के बड़े मददगार के रूप में उभरे हैं। उन्होंने ना सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी खुद को हीरो साबित किया है। अब वह भी देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों और गांवों तक के लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। अभिनेता को देश भर से खूब प्यार दिया जाता है और विसर्जन के दौरान भी वहां भारी भीड़ जमा रही। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और लगातार लोगों की मदद करते रहते हैं।