दौलत से शोहरत तक, सभी मामलों में अपने पति से दो कदम आगे हैं ये 7 खूबसूरत अभिनेत्रियाँ

छोटे पर्दे पर ऐसी कई अभिनेत्रियाँ हमे देखने को मिलती हैं जिन्होंने काफी वक्त से शादी कर अपना घर बसा लिया है| किसी नें अपने ही साथी एक्टर तो किसी नें बैंकर और बिजनेसमैन शक्स को अपना जीवनसाथी चुन लिया| लेकिन आज इन अभिनेत्रियों के रिश्तों के बारे आपको हम बताने जा रहे हैं उनमे एक बात थोड़ी अलग है| वः ये है के इन अभिनेत्रियों नें अपने पति से ज्यादा कामयाबी और नाम हासिल किया है| हालाँकि आज भी इनके रिश्ते में एक दुसरे को समझने और प्यार की कोई कमी नहीं है|

अनीता हसनंदानी – रोहित रेड्डी

‘ये है मोहब्बतें’ और ‘नागिन’ जैसे सेरिअल्स से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनीता हसनंदानी के लुक्स और एक्टिंग दोनों के ही आज लाखों दीवाने हैं| शायद यही कारण है इन्हें आज अपने पति रोहित रेड्डी से अधिक फैन्स का सपोर्ट मिला हुआ है|

दिव्यांका त्रिपाठी – विवेक दहिया

दिव्यंका त्रिपाठी की पहचान बताने की हमे कोई ख़ास जरूरत नही है| इंडस्ट्री में नाम की बात करें तो यह इन्हें सबसे अधिक टीवी सीरिअल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से मिला| और कुछ वक्त पहले इन्होने अभिनेता विवेक दाहिया संग शादी रचाई थी| हालाँकि कामयाबी में ये पति से काफी आगे है| एक्टिंग के साथ इन्होने अब अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोल रखा है|

रुबीना दिलाइक – अभिनव शुक्ला

अभिनेत्री रुबीना दिलाइक की बात करें तो इन्होने ‘छोटी बहु’ और ‘शक्ति-एक अहसास’ जैसे कुछ बेहद ही फेमस सीरिअल्स में काम किया है| साल 2018 में इन्होने अभिनव शुक्ल संग शादी की थी| लेकिन आज की बात करें तो अभिनव से अधिक पत्नी रुबीना दिलाइक के फालोवर्स है और वो काफी फेमस भी है|

भारती सिंह – हर्ष लिम्बाचिया

पर्दे पर ‘लाफ्टर क्वीन’ के नाम से जानी जाने वाली अभिनेत्री भारती सिंह आज कॉमेडी की दुनिया में काफी बड़ी शख्सियत बन चुकी हैं| तमाम कॉमेडी शोज में आज होस्टिंग के लिए ये लोगों की पहली पसंद बन चुकी है और ऐसे में आज इनका फेम अपने पति से भी खासा उपर है| बताते चले के इन्होने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया को अपना हमसफर चुना था|

सनाया ईरानी – मोहित सहगल

टीवी शो ‘मिले जो हम तुम’ पर मानी जानी अभिनेत्री सनाय ईरानी की मुलाकात मोहित सहगल से हुई| इन्हें इस शो में प्यार करने वालों का किरदार निभाना था| और आगे चलकर इनका यह प्यार स्क्रीन से बहार भी नजर आने लगा और दोनों नें साल 2016 में शादी कर ली|

सौम्या टंडन – देवेंद्र सिंह

अभिनेत्री सौम्या टंडन की पॉपुलैरिटी बताने की तो कोई जरूरत है ही नही| अगर आप टीवी धारावाहिक में दिलचस्पी रखते हैं तो आपने ‘भाभी जी घर पर है’ शो का नाम जरूर सुना होगा| इस शो के लीड रोल में सौम्या नजर आती हैं| इन्होने सौरभ देवेन्द्र संग साल 2016 में शादी की थी जो के पेशे से एक बैंकर हैं|

दीपिका कक्कड़ – शोएब इब्राहिम

मशहूर टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में सीमर के लीड रोल में नजर आ चुकी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ आज छोटे पर्दे का बेहद जाना माना नाम बन चुकी हैं| इन्होने भी अपने ऑनस्क्रीन पार्टनर शोएब इब्राहिम को अपना हमसफर चुना है| हालाँकि शोएब भी काफी नामी एक्टर है लेकिन कहीं न कहीं फेम के मामले में ये अपनी पत्नी से थोडा पीछे हैं|