मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ऐसी हालत में सड़कों पर घूमती नजर आई, कंधे से सरकती दिखी जैकेट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हाल ही में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। हालांकि, फैंस इनके बेबी की पहली झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक इस कपल ने अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाई है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपनी लाडली बेटी का नाम क्या रखा है? इसके बारे में भी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

हालांकि यह कपल अपने घर में नर्सरी की तैयारियों में काफी व्यस्त है। आपको बता दें कि ये अपने घर को बेटी के लिए खासतौर पर रिनोवेट करवा चुके हैं। अपनी बेटी के खेलने के लिए ढेर सारे खिलौने भी घर में इकट्ठे कर लिए। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस की सड़कों पर घूमती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरें देखने के बाद फैंस काफी हैरान हो रहे हैं क्योंकि जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें प्रियंका चोपड़ा का वजन काफी बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। बिना मेकअप और बिखरे बालों के साथ प्रियंका चोपड़ा सड़कों पर घूमती हुई नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी, जिससे उनके फैंस हैरान हो गए थे। कपल ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर के साथ पोस्ट किया था, जिसमें पता चला था कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया था। दोनों ने अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए निजता का भी अनुरोध किया था। जब यह खबर सामने आई तो उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की फर्टिलिटी इश्यू को लेकर भी कुछ पोस्ट देखने को मिले थे।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के लिए सरोगेसी की मदद ली और उसके बाद से ही कुछ ऐसे पोस्ट्स भी देखने को मिले, जिसमें यह कहा गया कि कपल ने यह निर्णय प्रियंका चोपड़ा के फर्टिलिटी इश्यू की वजह से लिया है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने यह लिखा था कि “अमीर लोगों के लिए सरोगेसी अपनाना काफी आसान हो गया है।” वहीं एक अन्य यूजर ने यह लिखा था कि ‘सरोगेसी अब सबसे ज्यादा ट्रेंड में है।” वहीं एक अन्य यूजर ने यह सवाल भी उठाया था कि “क्या एक मां को रेडीमेड बच्चे के साथ लगाव हो सकता है, क्या वह उसे उतना प्यार दे पाती है?” इसी तरह से कई पोस्ट्स देखने को मिले थे।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले दक्षिण कैलिफोर्निया अस्पताल में जन्म लिया था। ऐसी जानकारी भी सामने आई थी कि जब तक न्यू बॉर्न बेबी स्वस्थ नहीं हो जाती, तब तक उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा। यह भी जानकारी सामने आई थी कि अप्रैल में कपल के बच्चे की डिलीवरी डेट थी और इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा ने अपने सभी वर्क कमिटमेंट को पूरा कर लिया था।

आपको बता दें कि साल 2015 में प्रियंका और निक जोनस की पहली मुलाकात हुई थी, जिसके बाद मेट गाला में इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और यहीं से दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया था और बातचीत शुरू हो गई। प्रियंका चोपड़ा को निक जोनास ने ग्रीस में प्रपोज किया था। करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में इन दोनों ने विवाह किया था। यह शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से संपन्न हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ लॉस एंजेलिस में एक आलीशान बंगले में रहती हैं। इस बंगले में 11 बाथरूम और 7 बैडरूम है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इस घर को कपल ने रिनोवेट भी करवाया है। दरअसल, बेटी के आने से पहले कपल अपने बंगले को बेबी फ्रेंडली बनाना चाहते हैं।