गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के जन्मदिन पर अहान शेट्टी हुए रोमांटिक ,प्यार भरी तस्वीरे साझा कर सेलिब्रेट किया लेडीलव का बर्थडे

बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने भी अपने पिता की तरह ही फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला किया है |अभी हाल ही में अहान शेट्टी की फिल्म तड़प रिलीज हुई है और इसी फिल्म से अहान शेट्टी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया है| इस फिल्म में अहान शेट्टी के ऑपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आई है|

अहान शेट्टी अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं और इस फिल्म में अहान शेट्टी की अदाकारी की दर्शकों ने खूब तारीफ की है| अहान शेट्टी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं और आपको बता दें अहान शेट्टी इन दिनों जानी-मानी मॉडल तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं| तानिया श्रॉफ और अहान शेट्टी की जोड़ी फैन्स को बेहद पसंद आती है और यह दोनों एक दूजे के साथ प्यार भरी तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं|

तानिया श्रॉफ पेशे से एक मॉडल है और वह खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को भी कड़ी टक्कर देती है| तानिया श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय पाई जाती हैं और वह आए दिन अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें साझा कर अपने फैंस को दीवाना बना देती है| वही अहान शेट्टी और तान्या एक दूजे पर सोशल मीडिया पर भी खुलकर अपना प्यार न्योछावर करते हुए नजर आते हैं और एक बार फिर से इस कपल के बीच की स्ट्रांग बॉन्डिंग और बेहतरीन केमिस्ट्री की झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है|

दरअसल हाल ही में 29 मार्च 2022 को तानिया श्रॉफ का जन्मदिन था और अपनी लेडी लव के जन्मदिन के खास मौके पर अहान शेट्टी ने उन पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है और इतना ही नहीं अहान शेट्टी ने तानिया श्रॉफ के जन्मदिन के खास मौके पर उनके साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की है| बता दे अहान शेट्टी ने तानिया श्रॉफ के जन्मदिन पर 2 तस्वीरें साझा की है जिनमें से इस तस्वीर में तानिया श्रॉफ अहान शेट्टी के गोद में लेटी हुई दिखाई दे रही है और वही एक अन्य तस्वीर में दोनों ने एक दूसरे को अपने बाहों में भर रखा है और एक दूजे की आंखों में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं|

इसके अलावा एक और अन्य तस्वीर में तानिया श्रॉफ और अहान शेट्टी एक पार्क में खड़े हुए हैं, जहां पर तानिया श्रॉफ सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही है तो वहीं पर अहान शेट्टी ने उन्हें पीछे से हग किया हुआ है| अहान शेट्टी ने इन तस्वीरों को अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है |इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अहान शेट्टी ने यह कैप्शन लिखा है कि -‘मेरी बर्थडे गर्ल’।  सोशल मीडिया पर अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ की ये रोमांटिक तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है और वही अहान शेट्टी की पोस्ट लोगों का दिल जीत रही है इसके साथ ही इस कपल के बीच के प्यार की गहराइयों का अंदाजा भी इन तस्वीरों को देखकर साफ तौर पर लगाया जा सकता है|

आपको बता दें तानिया श्रॉफ और अहान शेट्टी एक दूजे को बचपन से ही जानते हैं और यह दोनों पिछले 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं |साल 2015 में अहान शेट्टी ने तानिया श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की थी | आपको बता दें तानिया श्रॉफ अहान शेट्टी के साथ-साथ पूरे शेट्टी परिवार के बेहद करीब है और वही तानिया श्रॉफ अहान शेट्टी की बहन अथिया शेट्टी के साथ भी काफी स्ट्रांग और खास बॉन्डिंग शेयर करती है|