जानिए कैसे आदित्य रॉय कपूर की वजह से खत्म हुआ था रणवीर सिंह का 5 साल का रिलेशनशिप

बॉलीवुड के पावरहाउस कहे जाने एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया। रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और सिंबा जैसी बड़ी हिट फिल्में देने के बाद रणवीर बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में अपना नाम बना चुके हैं। जहां इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर स्टार्स को टारगेट किया जा रहा है वहीं रणवीर सिंह ऐसे स्टार्स जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल किया। लेकिन रणवीर जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे उतना ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं।

बता दें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से अफेयर्स और शादी की खबरों से रणवीर काफी सुर्खियों में रहे लेकिन इससे पहले रणवीर अपने अफेयर्स को लेकर काफी चर्चित रहे। रणवीर के लाइफ की एक दिलचस्प किस्से की बात करें तो वो कॉलेज टाइम से ही काफी रोमांचक थे। कॉलेज टाइम में रणवीर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ करीब 5 साल से सीरियस रिलेशनशिप में रहे थे। इस बात का खुलासा खुद रणवीर ने एक साल पहले नेहा धूपिया के टीवी शो पर किया था।

रणवीर ने नेहा के शो में किया खुलासा

चैट शो में रणवीर ने बताया कि वो और आदित्य रॉय कपूर कॉलेज में क्लासमेट थे। कॉलेज टाइम में जहां आदित्य रॉय कपूर मुंबई के जूनियर कॉलेज मे फास्ट बॉलर थे तो वहीं रणवीर एथलीट थे। दोनों ही कॉलेज टाइम में दिलचस्प थे और लड़कियों के दिलों पर राज करते थे। लेकिन इस दौरान ऱणवीर के साथ जो हुआ वो जानकर रणवीर के फैंस को काफी हैरानी होगी।

आदित्य की वजह से टूटा 5 साल का रिलेशन

रणवीर सिंह ने बताया कि जिस लड़की के साथ उनका 5 सालों से अफेयर चल रहा था उसने उन्हें अचानक छोड़ दिया था।  रणवीर अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत सीरियस थे लेकिन गर्लफ्रेंड ने उन्हें आदित्य रॉय कपूर की वजह से डिच कर दिया और वो लड़की रणवीर की जगह आदित्य को पसंद करने लगी थी। हालांकि शो में रणवीर ने लड़की का नाम नहीं बताया लेकिन उनका इशारा हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल की ओर था। बता दें कि अहाना और रणवीर एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और अहाना ने रणवीर से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर से नाता जोड़ लिया था।

शो में रणवीर ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे के साथ अच्छा टाइम स्पेंड किया और काफी समय तक डेट भी किया था। लेकिन जब आगे की पढ़ाई के लिए रणवीर विदेश गए तो उस दौरान दोनों के रिश्ते में दुरिया पैदा हो गई और रिश्ता खत्म हो गया। इतना ही नहीं भारत लौटने के बाद रणवीर की अहाना से मिलना जुलना भी बंद हो गया था। खबरों की मानें तो आहना ने आदित्य रॉय कपूर के कारण रणवीर के प्यार को भूला दिया था। जिससे रणवीर सिंह काफी दुखी हुए थे।

गुजारिश के सेट पर बढ़ी नजदीकियां

माना जाता है कि अहाना देओल और आदित्य के बीच नजदीकियां फिल्म गुजारिश के सेट पर से ही बढ़ी थी। क्योंकि उस समय दोनों ने ही फिल्म ‘गुज़ारिश’ में अस्सिट किया था। दोनों का रिश्ता करीब 4 साल तक चला लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते पर फुल स्टॉप लग गया। इसके बाद आदित्य का नाम उनकी फिल्म आशिकी की को-स्टार श्रद्धा कपूर से जोड़ा जाने लगा और अहाना देओल की शादी किसी और से हो गयी। बता दें अहाना ने साल 2014 में एक बिजनेसमैन से शादी कर ली।