मां ऐश्वर्या संग इवेंट में पहुंचीं आराध्या बच्चन, सादगी ने जीता फैंस का दिल, बोले- परी लग रही

बॉलीवुड के लवली कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन एक ऐसी स्टार किड हैं, जिसे हम सभी सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। आराध्या बच्चन की उम्र 11 साल की हो गई है और अक्सर वह अपनी मम्मी ऐश्वर्या के साथ नजर आती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन एक अच्छी मां की तरह अपनी बेटी आराध्या बच्चन का हर काम खुद अपने हाथों से करती हैं। जब भी ऐश्वर्या राय घर से बाहर जाती हैं, तो वह हमेशा ही अपनी बेटी आराध्या बच्चन का हाथ थामे हुए नजर आती हैं।

एक पल के लिए भी ऐश्वर्या अपनी बेटी को अकेला नहीं छोड़ती हैं। अभिनेत्री ने एक बार तो इस बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें अपनी बेटी के साथ रहना अच्छा लगता है और वह आराध्या के जरिए अपने बचपन को फिर से जी रहीं हैं। इसी बीच हाल ही में आराध्या बच्चन को मुंबई में अपने माता-पिता के साथ एक इवेंट में देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

अभिषेक-ऐश्वर्या संग इवेंट में पहुंचीं आराध्या

आपको बता दें कि बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन की सादगी की दीवानी पूरी दुनिया है। जिस क्यूटनेस से आराध्या खुद की पर्सनैलिटी को कैरी करती हैं, उसके क्या ही कहने। हाल ही में आराध्या बच्चन अपने माता-पिता ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ मुंबई में एक संगीत कार्यक्रम में शामिल हुईं। ऐसा बहुत कम ही होता है जब पूरा बच्चन परिवार एक साथ स्पॉट होता हो। इस बार हुआ है। अभिषेक अपनी पूरी फैमिली संग इस इवेंट में पहुंचे थे। तीनों का ही लुक सादगी से भरा था।

तीनों ने सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटों अमान-अयान अली बंगश और उनके ग्रैंडसन ज़ोहान व अबीर के लाइव प्रदर्शन का आनंद लिया। इवेंट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि आराध्या और ऐश्वर्या संगीत उस्ताद और उनके परिवार के सदस्यों के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

इस इवेंट के दौरान आराध्या बच्चन ने व्हाइट कुर्ता और पायजामी के साथ नेट का हैंड एंब्रॉयडरी दुपट्टा कैरी किया हुआ था। साथ ही मोजड़ी पिंक लिपस्टिक और खुले बाल रखे हुए थे, जो उनके लुक को पूरा करता हुआ नजर आ रहा था। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें, तो अपनी बेटी के पास में ही खड़ी ऐश्वर्या ने नीले रंग का हैवी एंब्रॉयडरी सूट पहना हुआ था। खुले बाल और न्यूड मेकअप से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था।

वहीं अभिषेक बच्चन ने भी हैवी एंब्रॉयडरी कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। तीनों सरूद मायस्ट्रो अमजद अली खान संग नजर आए। इस दौरान की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जहां सबसे ज्यादा चर्चा आराध्या बच्चन की क्यूट स्माइल को लेकर हो रही है। इसके साथ ही आराध्या बच्चन की सादगी को देखते हुए हर कोई उन्हें “परी” या “अप्सरा” बता रहा है।

जब राधिका-अनंत की सगाई में पहुंची थीं आराध्या

वहीं जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई सेरेमनी में ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या पहुंची थीं तो ऐश्वर्या राय ने अपने ग्लैमर से कहर ढा दिया था। साथ ही उनकी बेटी आराध्या बच्चन ने भी अनारकली सूट कैरी किया था, जिसमें अभिषेक बच्चन की लाडली बहुत खूबसूरत लग रही थीं।