ऐश्वर्या, शाहरुख सहित इन सुपरस्टार्स ने भी ईशा अंबानी की शादी में बारातियों को परोसा था खाना, देखें तस्वीरें

मुकेश अंबानी का नाम भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शुमार है। मौजूदा समय में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक तगड़ी पहचान रखते हैं, जिन्होंने अपने बिजनेस के दम पर आज अपार दौलत और शोहरत हासिल की है। मुकेश अंबानी अपनी लग्जरियस लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। बता दें कि देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी हो गई है। ईशा अंबानी की शादी काफी महंगी शादियों में से एक रही है।

मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को पीरामल इंडस्ट्रीज के आनंद पीरामल के साथ हुई थी। अंबानी परिवार की इस शादी में देश-दुनिया की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स शामिल हुए थे। इस शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें बॉलीवुड के सुपरस्टार्स बारातियों को खाना परोसते हुए नजर आ रहे थे।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी सबसे ज्यादा महंगी शादियों में शामिल है। ईशा अंबानी की भव्य शादी में अंबानी खानदान ने बॉलीवुड, राजनीति से लेकर देश और विदेश के तमाम सेलेब्स को इनवाइट किया था और सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि उनकी शादी में पूरा बॉलीवुड ही बारातियों की मेहमान नवाजी करता हुआ नजर आया। जी हां, ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे बारातियों की आवभगत करते और खाना परोस ते हुए दिखे थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स ने परोसा खाना

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी साल 2018 को मुंबई में हुई थी। दोनों की सगाई भी काफी धूमधाम से हुई थी। ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन भी मेहमानों के लिए खाना सर्व करती हुई नजर आई थीं।

इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान भी मेहमानों को खाना परोसते हुए दिखे थे। उस दौरान उनकी भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं।

इसके अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी खुद अपने हाथों से मेहमानों को मीठा परोसा था। उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

वहीं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान भी ईशा अंबानी की शादी में आए मेहमानों को खाना सर्व करते हुए नजर आए थे। आमिर खान की यह तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी।

इतना ही नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन भी हाथों में सर्विंग प्लेट लिए मेहमानों को डिशेज सर्व करते हुए नजर आए थे। वहीं इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस हैरान हो गए थे कि अंबानी फैमिली की शादी में इतने सर्वेंट्स होते हुए ऐसा क्या हुआ कि बॉलीवुड सेलेब्स को खाना परोसना पड़ा। सेलेब्स के ईशा अंबानी की शादी में खाना परोसने की तस्वीरें वायरल होने के बाद काफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन बाद में अभिषेक बच्चन ने क्लियर किया था।

अभिषेक बच्चन ने यह बताया था कि “शादी में एक रस्‍म होती है ‘सज्‍जन घोट’ इस रस्‍म में लड़की वालों को लड़के वालों को सम्‍मान के साथ बैठा कर भोजन कराना होता है। शादी में चूंकि लड़के वाले लड़की के घर पर आते हैं, तो यह रस्‍म लड़की वालों को करनी होती है। हम सभी लोग लड़की वाले थे। इसलिए यह हमारा काम था कि हमे मेहमानों को भोजन कराना था। इस काम को मैनें, ऐश्‍वर्या, पापा और बाकी कई बॉलीवुड एक्‍टर्स ने किया था।”

आपको बता दें कि ईशा अंबानी की शादी मुकेश अंबानी के शाही निवास एंटीलिया में हुई थी। इस मौके पर पूरे एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था।