प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग की शॉपिंग, खरीदे खूब सारे खिलौने, तस्वीरें देख फैंस बोले- किन्ना सोणा बेबी

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी अदाकारी और खूबसूरती का जादू चलाया है। उन्होंने अपने जबरदस्त अभिनय कौशल के दम पर दुनियाभर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही अपने काम में कितनी भी व्यस्त क्यों ना हों, लेकिन वह अपने परिवार के लिए अपने बिजी शेड्यूल से कुछ कीमती समय निकाल ही लेती हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी लाडली बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा काफी एक्टिव रहती हैं, जहां पर वह आए दिन अपनी बेटी मालती के साथ की प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बेटी मालती के साथ कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें मां-बेटी शॉपिंग का लुफ्त उठाते हुए नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी संग जमकर की शॉपिंग

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नन्हीं परी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के लिए शॉपिंग मॉल में खिलौने खरीदती हुई नजर आ रही हैं।

पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोद में लिए हुए टॉयज की शॉपिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ग्रीन कलर के कछुआ वाले टॉय को हाथ में लिया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा की इन लेटेस्ट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह अपनी बेटी मालती की शॉपिंग का मजा लेते हुए देख रही हैं। तस्वीरों में मालती को शॉपिंग मॉल में घूमते हुए देखा जा सकता है।

प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “शनिवार अच्छा रहा।” प्रियंका चोपड़ा के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस पोस्ट पर कमेंट करते हुए प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों को देख फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “किन्ना सोणा बेबी” और भी कई यूजर्स हैं जो तस्वीरों पर कमेंट करते हुए खूब प्यार लुटा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर शेयर करती रहती हैं मालती की तस्वीरें

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती की प्यारी प्यारी तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। मालती की क्यूट तस्वीरें भी फैंस का दिल जीत लेती हैं। अक्सर ही प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की तस्वीरें देखने के बाद फैंस बताते हैं कि मालती अपने पापा निक जोनस की टू कॉपी हैं।

प्रियंका चोपड़ा चाहे अपने काम में कितनी भी बिजी क्यों ना हों, लेकिन वह अपनी लाडली बेटी मालती के लिए समय निकाल ही लेती हैं। अक्सर वह अपनी बेटी मालती के साथ क्वालिटी समय व्यतीत करती हुई नजर आती हैं।