जब दिखने लगे ये चीजें तो समझ जाएं शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन, नीम करोली बाबा ने बताए थे ये अद्भुत संकेत

नीम करोली बाबा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके चमत्कार के किस्से लोग चाव से सुनते हैं। नीम करोली बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में साल 1900 के आसपास हुआ था। उनके भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं। लोगों का ऐसा बताना है कि नीम करोली बाबा बहुत ही सरल मिजाज के थे। नीम करोली बाबा और बाबा का आश्रम कैंची धाम दोनों ही बहुत प्रसिद्ध है।

भले ही बाबा के भक्त उन्हें भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं। हालांकि, बाबा खुद को साधारण व्यक्ति मानते थे और किसी भी भक्ति या अनुयायी को अपने पैर छूने नहीं देते थे। आज भी नीम करोली बाबा के आश्रम कैंची धाम में भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। देश-विदेश से लोग और जानी-मानी हस्तियां उनके आश्रम पहुंचते हैं।

नीम करोली बाबा भक्तों को धर्म, ज्ञान और सफल जीवन से जुड़ी बहुत सी बातों को बताया करते थे। उन्होंने बताया था कि जब इंसान का अच्छा समय आने वाला होता है, तो इससे पहले उसे कुछ संकेत मिलने लगते हैं। आज हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपको यह संकेत दिखाई देते हैं तो समझ जाइए कि जल्द ही आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है।

साधु-संत के दर्शन होना

अगर आपको अचानक ही साधु-संत के दर्शन हो जाएं, तो समझिए आपके ऊपर भगवान की कृपा बरसने वाली है और आपकी सोई किस्मत जागने वाली है। नीम करोली बाबा ने बताया था कि साधु संतों का दिखना इस बात की ओर संकेत देता है कि उन्हें ईश्वर के द्वारा देवदूत के रूप में भेजा गया है। अगर आपको भी साधु संत के दर्शन हो जाते हैं, तो इसका यह संकेत भी होता है कि आपके जीवन की जो भी परेशानियां हैं, वह बहुत ही जल्द खत्म होने वाली हैं।

भक्ति करते हुए आंखों से आंसू

कई लोग भक्ति करने में इतना डूब जाते हैं कि उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। अगर भगवान की भक्ति करते हुए या कीर्तन-भजन के दौरान आपकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको स्वयं ईश्वर द्वारा पुकारा गया है। ऐसे में आपको पूजा-पाठ करना चाहिए और ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी जिंदगी में जो भी परेशानियां चल रही हैं, वह बहुत ही जल्द समाप्त हो जाएंगी।

सपने में पितरों का दर्शन

अगर आपको सपने में पितर नजर आते हैं, तो यह कोई साधारण बात नहीं होती है। पितरों का सपनों में दर्शन होना इंसान का अच्छा समय शुरू होने का संकेत देता है। अगर आपको सपने में मृत पितरों के दर्शन होते हैं, तो आपको समझ जाना चाहिए की पितर आपको आशीर्वाद दे रहे हैं और आपका बहुत ही जल्द अच्छा समय शुरू होने वाला है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि सपने में पितर दुखी या रोते हुए नहीं नजर आएं। ऐसा माना जाता है कि पितरों को अच्छी मुद्रा में देखना शुभ होता है।

पशु-पक्षी

अगर पशु पक्षी आपके घर पर आते हैं, तो इसे शुभ माना जाता है। अगर पक्षी आपके घर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं, तो इसे और भी अधिक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब यह होता है कि आपके जीवन में मौजूद सभी नकारात्मकता खत्म होने वाली है और आपको लाभ व उन्नति के अवसर की प्राप्ति होगी।