स्वर्ग से आयीं अप्सरा से कम नहीं लग रही थी मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय, देखे तस्वीरें

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जिससे हर कोई परिचित है| ऐश्वर्या बॉलीवुड से आज काफी दूरी बना चुकी हैं| लेकिन इनकी ख़ूबसूरती के आज भी लाखों दीवाने हैं और साथ ही इनके नाम मिस वर्ल्ड का खिताब भी है| बॉलीवुड ने एंट्री के साथ उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई, और कुछ वक्त के बाद दोनों में नजदीकियां बढने लगीं| कुछ समय के साथ ये नजदीकियां प्यार में बदल गयी| काफी वक्त तक इन दोनों को साथ देखा गया लेकिन फिट कुछ आपसी सम्बन्धो में कमी के साथ दोनों अलग हो गये|


सलमान से बातें कम होने के बाद ऐश्वर्या की मुलाकात विवेक से हुई| लेकिब कहते हैं न जोड़ियाँ उपर से बन कर आती है| यहाँ भी कुछ ऐसा ही हुआ| कुछ दिनों तक इन दोनों की बातें हुई लेकिन यह मुलाकात भी अंजाम तक न पहुँच पायी और दोंनो दूर हो गये| इसके बाद ऐश्वर्या को अपना सच्चा प्यार यानि अभिषेक मिले और मुलाकात के कुछ ही दिनों बाद ही दोनों विवाह के बंधन में बंध गए|

आज अपनी इस पोस्ट में हम आपको अभिषेक और ऐश्वर्या की ही शादी के बारे में कुछ बताने जा रहे हैं| ऐसा क्या ख़ास रहा इस शादी में इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं| 20 अप्रैल 2007 वो तारीख थी जिस दिन ये दोनों शादी के बंधन में बंध गये|

 

बता दे के ऐश्वर्या उम्र में अभिषेक से थोड़ी बड़ी भी हैं लेकिन दोनों ने इस बात को ज्यादा मायने न रखा| और अक्सर यही होता भी है जब दो लोगों में सच्चा प्यार होता हैं|

पॉपुलैरिटी की बात करे तो ये शादी कई हफ्तों तक मीडिया में छाई रही| जिससे दोनों ही खुश नही थे| दो अच्छे चल रहे रिश्तों के टूटने की वजह से ऐश्वर्या इस शादी को मीडिया की नजरों से दूर रखना चाहती थीं| खबरों के अनुसार इस दोनों की नजदीकियां बंटी और बबली मूवी के सेट पर शुरू हुई| और कब यह दोस्ती प्यार में बदल गयी दोनों को पता नही चला। और फिर दोनों ने ही परिवार की मर्जी के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया ।

 

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या अपनी शादी के दिन बिलकुल स्वर्ग की अप्सरा सी नजर आ रही थी| दुल्हन बनी ऐश्वर्या अपनी मेहँदी की रस्म के वक्त गुलाबी रंग का लहंगा पहने नजर आई थीं| वहीं अगर बात करे शादी के दिन की तो उस दिन ऐश्वर्या ने तो वः ड्रेस 75 लाख की थी| ऐश्वर्या की पूरी ड्रेस में सुनहरे रंग की बॉर्डर थी जिसपर स्वारोव्स्की क्रिस्टल जड़े हुए थे| बता दे के इस साडी को उस वक्त की बहुत ही मशहूर डिज़ाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था|

ऐश्वर्या के साथ ही महानायक अमिताभ जी के शेहजादे अभिषेक भी किसी राजकुमार से नजर आ रहे थे| अभिषेक ने मशहूर फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला द्वारा की डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी। आज की तारीख में दोनों एक बहुत ही खुशहाल कपल हैं और आज 12 साल बाद भी इनका प्यार बरकरार है| इन दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्य है|