नीता अंबानी ने किया ऐसा डांस की फेल नज़र आई ऐश्वर्या-माधुरी, अब वायरल हो रहा इंटरनेट पर वीडियो

देश का सबसे अमीर परिवार यानी कि अंबानी परिवार हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बन जाता है। अंबानी परिवार का नाता बॉलीवुड से तो नहीं है लेकिन हमेशा चर्चा उनकी बॉलीवुड से ज्यादा होती है। अंबानी परिवार पूरे बॉलीवुड को अपने दर पर लाने की ताकत रखता है। अब यह खबर अंबानी परिवार से जुड़ी हुई है। अंबानी परिवार का हर फंक्शन धमाकेदार होता है। अंबानी परिवार के फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारों से लेकर देश के नामचीन हस्तियां नजर आती है। इसी दौरान नीता मुकेश अंबानी के सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) का उद्घाटन समारोह हुआ। इस दौरान उनके उद्घाटन में कई लोग शामिल थे। लेकिन बॉलीवुड हस्तियों से ज्यादा अंबानी परिवार ने सुर्खियां बटोरी। दरअसल इस इवेंट में नीता अंबानी द्वारा किया गया डांस देश भर की मीडिया में और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा छाया हुआ है।

आपको बता दें कि उनका डांस ना सिर्फ वायरल हो रहा है बल्कि ढेर सारी तारीफे भी बटोर रहा है। वही अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका अंबानी की प्रेग्नेंसी की खबर ने भी फैंस को एक नया तोहफा दे दिया है। इस पूरे परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस इवेंट के दौरान अंबानी परिवार की दमदार एंट्री ने हर किसी का दिल खुश कर दिया है। इस प्रोग्राम में सबसे पहले अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी ने एंट्री ली। इन दोनों के अंदर आने का वीडियो पैपराजी द्वारा लिया गया है। इन तस्वीरों में अंबानी की बहू श्लोका अंबानी का बेबी बुम्प साफ नजर आ रहा है। उन्होंने साड़ी पहनी हुई है जिससे उनका बेबी बुम्प लोगों को दिख रहा है। इस कपल के चेहरे की मुस्कुराहट ने फेन्स को अपनी और आकर्षित किया।

वही दूसरी तरफ अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी ने अपने पिता मुकेश अंबानी और ससुर जय पिरामल के साथ जानदार तरीके से एंट्री लेकर सभी की नजरे चुराई । इस दौरान ईशा ने भी इंडियन लुक केरी किया था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आई। आपको बता दें कि नीता अंबानी का लुक और डांस सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाया हुआ है हर कोई उनके डांस वीडियो को देखने के लिए बेकरार है। और उनका डांस वीडियो गूगल पर सर्च भी किया जा रहा है।

नीता अंबानी ने इस फंक्शन में नीली साड़ी में जानदार तरीके सें एंट्री ली हर कोई बस उन्हीं की तरफ देखा जा रहा था। इस दौरान उन्होंने पति मुकेश अंबानी के साथ खूब पोज़ दिए। इसके साथ ही इवेंट में उन्होंने भारतीय कपड़ों को पहनकर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचा अब सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो लोगों की खूब वाहवाही लूट रहा है। इसके अलावा परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने भी अपनी मंगेत्तर राधिका मर्चेंट के साथ खास अंदाज़ में इवेंट में शिरकत की। इस दौरान दोनों ही ब्लैक लुक में नज़र आय। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रही है।