निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने गुपचुप रचाई शादी! मंडप से वीडियो वायरल

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली दुबे ने टीवी सीरियल फिर भोजपुरी फिल्मों में काफी नाम कमाया है। भोजपुरी सिनेमा में उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत जबरदस्त है। मौजूदा समय में अमरपाली दुबे किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आज यह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। आम्रपाली फिल्मों से अलग अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों और सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। अक्सर आम्रपाली दुबे का नाम एक्टर और पॉलिटिशियन दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ जोड़ा जाता है। इन दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

वैसे देखा जाए तो दोनों ही कलाकारों ने भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट फिल्मों से लेकर म्यूजिक वीडियोस तक दिए हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ मंडप में बैठे शादी की रस्म पूरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली है? आइए जानते हैं वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है।

सेहरा बांधकर बैठे दिखे निरहुआ

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दुनिया भर की तारीफ पाने वाले निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने क्या गुपचुप शादी रचा ली है? सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आम्रपाली दुबे और निरहुआ शादी के मंडप के नीचे बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों दूल्हा और दुल्हन के लिबास में हैं।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ के अलावा फोटोग्राफर और अन्य लोग भी वहां मौजूद नजर आ रहे हैं। निरहुआ जहां सेहरा बांध कर बैठे हैं। वहीं आम्रपाली पीले रंग की साड़ी और दुल्हन वाली लाल चुनरी ओढ़े दिखाई दे रही हैं। आम्रपाली दुबे ने दुल्हन की तरह भारी-भरकम आभूषण पहने हुए हैं। हैवी मेकअप में आम्रपाली दुबे बेहद सुंदर लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बने बैठे निरहुआ कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करते हुए भी देख रहे हैं।

वीडियो में आम्रपाली को बेहद खुश देखा जा सकता है। कभी वह शर्माती हुई दिख रही हैं, तो कभी निरहुआ से हंसी-तफरी करती हुई नजर आ रही हैं। जिस समय निरहुआ कागजों पर हस्ताक्षर कर रहे होते हैं। उस समय कोई कहता सुनाई दे रहा है कि “शादी के वक्त भी काम।” इस पर निरहुआ से आम्रपाली कहती हैं कि “सांसद जी, अपना काम तो हो रहा है, पंडित जी का काम कैसे होगा?”

वीडियो में आम्रपाली दुबे मजाकिया अंदाज में निरहुआ की टांग खिंचाई करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ को मस्ती करते हुए देख यह साफ होता है कि इन दोनों कलाकारों की शादी असलियत में नहीं हुई है।

यह है वीडियो का सच

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aamrapalix Glow (@aamrapalixglow)

अगर हम इस बारे में वीडियो की सच्चाई बताएं, तो रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो निरहुआ-आम्रपाली की फिल्म के सेट का है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान का वीडियो है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब आम्रपाली और निरहुआ की शादी को लेकर इस तरह की अफवाहें उड़ी हों, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।